लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वालों पर अदालत का सख्त फैसला, दो चोरों को दी 7-7 साल की जेल की सजा

By भाषा | Updated: October 19, 2018 14:44 IST

अदालत ने दोनों दोषियों रवि कश्यप और नौशाद को कारावास की सजा देने के साथ ही 5500-5500 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र.), 19 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने ट्रेन में मोबाइल फोन चोरी के मामले में रवि कश्यप और नौशाद को सात-सात वर्ष जेल की सजा सुनाई है। 

अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश ओम वीर सिंह ने बृहस्पतिवार को दोनों पर 5500-5500 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

रेलवे पुलिस ने मामले की जांच की और अभियुक्तों के पास से चुराए हुए मोबाइल बरामद किए।

मोबाइल चोरी का मामला उस समय सामने आया जब अमृतसर-दिल्ली ट्रेन के एक यात्री ने पिछले साल नवंबर में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से अपने फोन चोरी होने के बारे में शिकायत की।

सड़क दुर्घटना में कांस्टेबल की मौत

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश), 18 अक्तूबर (भाषा) जिले के लक्षनपुर गांव के पास अनियन्त्रित डीसीएम मेटाडोर की चपेट मे आने से बृहस्पतिवार की रात एक कांस्टेबल की मौत हो गयी जबकि एक उपनिरीक्षक घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उसका थाना क्षेत्र के लछनपुर गाव के पास यह दुर्घटना हुई। डीसीएम मेटाडोर की चपेट में आकर मरने वाले कांस्टेबल का नाम नागेंद्र यादव है तथा घायल उपनिरीक्षक का नाम शिव मंगल यादव है। उपनिरीक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

कांस्टेबल और उपनिरीक्षक दोनों उसका थाने में तैनात थे। घटना मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाते समय हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो नौजवानों की मौत

बलिया (उत्तर प्रदेश), 19 अक्टूबर (भाषा): जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा ग्राम में बृहस्पतिवार की शाम ट्रक की टक्कर से बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिब्बू (22) व अनिकेत (21) बाईक से जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में दोनों युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे ले लिया हैं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमोबाइलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर