लाइव न्यूज़ :

थाने में किया था नाबालिग लड़की से बलात्कार, वहशी पुलिसकर्मी को कोर्ट ने सुनाई ये कठोर सजा

By भाषा | Updated: February 29, 2020 20:27 IST

सीबीआई अदालत ने 2011 में लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाने के अंदर एक किशोरी से बलात्कार और उसकी हत्या करने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के तत्कालीन पुलिस कांस्टेबल को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देसिपाही ने पीड़िता को अगवा कर थाने में किया था रेप, हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया थापीड़िता की मां की शिकायत पुलिस ने केस दर्ज किया था, बाद में मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था

लखनऊ की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 2011 में लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाने के अंदर एक किशोरी से बलात्कार और उसकी हत्या कर दिये जाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के तत्कालीन पुलिस कांस्टेबल अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनायी है। सीबीआई प्रवक्ता आर के गौर ने बताया कि अदालत ने इस मामले में तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक इनायत उल्लाह खान को भी पांच साल की कैद की सजा सुनायी।

विशेष न्यायाधीश ने अहमद पर एक लाख रूपये और खान पर 50,000 रूपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘ सीबीआई ने उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर 20 दिसंबर, 2011 को मामला दर्ज किया था और निघासन थाने के अंदर किशोरी के साथ बलात्कार एवं उसकी हत्या के आरोप पर थाने में पहले से से दर्ज की गयी प्राथमिकी के मामले में जांच अपने हाथ में ले ली थी।’’ प्रवक्ता के अनुसार इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था लेकिन अदालत ने दो को बरी कर दिया।

चौदह वर्षीय किशोरी की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि उसकी बेटी भैंस को चराने के लिए खेत ले गयी थी, उसी बीच भैंस थाना परिसर में चली गयी। जब काफी देर तक लड़की नहीं लौटी तब उसकी मां थाने में गयीं। उसने अपने बेटी के शव को पेड़ से लटका पाया। मां ने बेटी के शरीर पर जख्म के निशान देखे और ऐसा लग रहा था कि उसके साथ बलात्कार किया गया है लेकिन उसे आत्महत्या की शक्ल देने के लिए उसे फांसी के फंदे से लटका दिया गया।

टॅग्स :रेपहत्याकांडउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास