लाइव न्यूज़ :

ऑनर किलिंग! प्रेमी युगल की पत्थर और लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, लड़की के पिता और भाई सहित चार गिरफ्तार

By अभिषेक पारीक | Updated: June 24, 2021 21:43 IST

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में कथित तौर पर झूठी शान की खातिर हत्या का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी और एक दलित युवक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में झूठी शान की खातिर प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने लड़की के पिता और भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पत्थर और लाठियों से पीट-पीटकर प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। 

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में कथित तौर पर झूठी शान की खातिर हत्या का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी और एक दलित युवक की कथित तौर पर पीट-पीट कर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उनके बीच प्रेम संबंध थे। 

विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक अनुपम अग्रवाल ने बताया कि लड़की के पिता और उसके भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक व्यक्ति फरार है। जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार को विजयपुरा के देवरा हिप्पारागी तालुक के सालादाहल्ली गांव में हुई जिसमें 19 वर्षीय बसवराजू और 16 वर्षीय दावालाबी पर हमला हुआ। मुस्लिम परिवार ने पहले भी लड़के को लड़की से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। 

पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर लड़का-लड़की एक खेत में थे तभी लड़की का पिता और भाई, तीन अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए और दोनों पर पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। 

अब तक चार लोग गिरफ्तार

उनकी हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को इस मामले में दो लोगों को और फिर बृहस्पतिवार को अन्य दो लोगों की गिरफ़्तारी हुई। वहीं पुलिस को पांचवे आरोपी की तलाश है। 

टॅग्स :कर्नाटकऑनर किलिंगहत्याक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये