लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: तिहाड़ जेल प्राधिकरण ने 400 विचाराधीन कैदियों को रिहा किया, खतरनाक अपराधी नहीं छोड़े जाएंगे

By भाषा | Updated: March 29, 2020 05:53 IST

इससे पहले सोमवार को जेल अधिकारियों ने कहा था कि वे कोविड-19 खतरे को देखते हुए जेलों में भीड़ को कम करने के लिए लगभग 3,000 कैदियों को रिहा करने की योजना बना रहे थे। खतरनाक अपराधियों को रिहा नहीं किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देतिहाड़ जेल प्राधिकरण ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से जेलों में भीड़भाड़ को कम करने के लिए 400 से अधिक विचाराधीन कैदियों को रिहा कर दिया है। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 356 कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया, जबकि 63 कैदियों को आपातकालीन पैरोल पर रिहा किया गया।

तिहाड़ जेल प्राधिकरण ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से जेलों में भीड़भाड़ को कम करने के लिए 400 से अधिक विचाराधीन कैदियों को रिहा कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 356 कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया, जबकि 63 कैदियों को आपातकालीन पैरोल पर रिहा किया गया।

अधिकारी ने कहा कि अंतरिम जमानत 45 दिनों के लिए है और आपातकालीन पैरोल आठ सप्ताह के लिए है।

इससे पहले सोमवार को जेल अधिकारियों ने कहा था कि वे कोविड-19 खतरे को देखते हुए जेलों में भीड़ को कम करने के लिए लगभग 3,000 कैदियों को रिहा करने की योजना बना रहे थे। खतरनाक अपराधियों को रिहा नहीं किया जाएगा।

आदेश के मुताबिक, सात साल तक की जेल की सजा वाले अपराधों के आरोपी या दोषी को पैरोल दी जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने 23 मार्च को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया था कि वे कोरोना महामारी के मद्देनजर जेलों में बंद सात साल तक जेल की सजा पाने वाले कैदियों के लिए पैरोल या अंतरिम जमानत पर रिहा करने पर विचार करने के लिए उच्च स्तरीय समितियों का गठन करें।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियातिहाड़ जेलसीओवीआईडी-19 इंडियासुप्रीम कोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह