लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: झारखंड में लॉकडाउन के बावजूद होटल के स्‍पा सेंटर में चल रही थी रासलीला, दबोचे गए आरोपी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2020 06:36 IST

जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के अलकोर होटल के स्‍पा को खोलकर उसमें कारोबारी लड्डू मंगोटिया समेत कई लोग पार्टी में मना रहे थे. होटल में शराब की भी पार्टी चल रही थी. 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में जारी कोरोना के कहर के बीच लॉकडाउन जारी है. ऐसे में जमशेदपुर के होटल अलकोर में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए स्‍पा सेंटर खोलकर रासलीला मनाई जा रही थी. इसकी भनक लगते ही पुलिस ने रासलीला मनाते हुए कारोबारी लड्डू मंगोटिया समेत तीन चर्चित लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

झारखंड में जारी कोरोना के कहर के बीच लॉकडाउन जारी है. ऐसे में जमशेदपुर के होटल अलकोर में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए स्‍पा सेंटर खोलकर रासलीला मनाई जा रही थी. इसकी भनक लगते ही पुलिस ने रासलीला मनाते हुए कारोबारी लड्डू मंगोटिया समेत तीन चर्चित लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के अलकोर होटल के स्‍पा को खोलकर उसमें कारोबारी लड्डू मंगोटिया समेत कई लोग पार्टी में मना रहे थे. होटल में शराब की भी पार्टी चल रही थी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल अलकोर को सील कर दिया गया है. एसएसपी अनूप बिरथरे के नेतृत्व में होटल को सील करने की कार्रवाई की गई. कार्रवाई में सिटी एसपी, दो डीएसपी में एक महिला डीएसपी भी शामिल रही. छापेमारी के दौरान होटल के कमरे से एक लड़की मिली है. वह 23 मार्च से होटल में रह रही थी. उक्‍त लड़की इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी हुई है और बंगाल की है.

होटल में मौजूद सभी लोगों को क्‍वारंटाइन सेंटर भेजा जायेगा, जहां सभी की कोरोना जांच कराई जा रही है. लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में जमशेदपुर शहर के तीन चर्चित लोग जुगसलाई निवासी राजेश मंगोतिया उर्फ लड्डू मंगोटिया, लोहा कारोबारी व मानगो बैकुंठनगर निवासी दीपक अग्रवाल और ईस्ट बंगाल कॉलोनी निवासी व एक बिल्डर के रिश्तेदार रजत जग्गी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

लॉकडाउन में स्पा संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने शनिवार की रात को होटल में छापा मारा था, जिससे वहां अफरातफरी मच गई थी. कर्मचारी भागने लगे. इस क्रम में कुछ लोग फरार हो गए. पुलिस ने मौके से इन तीनों सहित कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पुलिस बिष्टूपुर थाने ले गई. वहां उनसे पूछताछ कर निजी मुचलके पर जमानत देकर छोड़ दिया गया. 

बताया जाता है कि लॉकडाउन का उल्लंघन मामले में दंडाधिकारी सूरज कुमार के बयान पर अलकोर होटल के मालिक समेत 5 पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस को देखकर कुछ युवक-युवतियां भाग निकले. होटल मालिक राजीव दुग्गल, मैनेजर धनंजय कुमार, जुगसलाई निवासी राजेश मंगोतिया, मानगो निवासी दीपक अग्रवाल, सीतारामडेरा निवासी रजत जग्गी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

बता दें कि लॉक डाउन में सभी होटल बंद हैं. बावजूद इसके होटल अल्कोर में स्पा का अवैध ढंग से संचालन हो रहा था. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस टीम को वहां भेजा गया था. छापेमारी में वहां खाने-पीने की चीजें और पानी की बोतलें बरामद हुईं. थाना प्रभारी ने आशंका जताई है कि वहां कुछ लड़कियां भी थीं, जो फरार हो गईं.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहार में कोरोनाक्राइमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा