लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: गुजरात से लौटे प्रवासी मजदूर की मौत, खांसी, जुखाम और बुखार से पीड़ित था

By भाषा | Updated: June 4, 2020 14:11 IST

कोरोना और लॉकडाउन के कारण प्रवासी कामगार की हालत काफी खराब है। इस बीच गुजरात से लौटा मजदूर की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के बांदा का रहने वाला कामगार खांसी, जुखाम और बुखार से पीड़ित था। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे25 मई को अपने गांव खंभौरा लौटे प्रवासी मजदूर जगन्नाथ कुशवाहा (24) की बुधवार को अतर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रशानिक और पुलिस के अधिकारियों ने शव कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया।

बांदाः लॉकडाउन के दौरान गुजरात से लौटे एक प्रवासी मजदूर की बुधवार को मौत हो गयी है। वह खांसी, जुखाम और बुखार से पीड़ित था। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अतर्रा के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जे.पी. यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि लॉकडाउन के दौरान गुजरात के वापी शहर से 25 मई को अपने गांव खंभौरा लौटे प्रवासी मजदूर जगन्नाथ कुशवाहा (24) की बुधवार को अतर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि "परिजन उसका अंतिम संस्कार करने ही वाले थे कि इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रशानिक और पुलिस के अधिकारियों ने शव कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया, जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच के लिए शव से सैंपल लेने के बाद बिना पोस्टमोर्टम कराए उसे फिर से अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

अतर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी देव तिवारी ने बताया कि युवक को खांसी, जुकाम और बुखार के अलावा सांस लेने में दिक्कत थी। उसे एंबुलेंस के जरिये मंगवार की रात इलाज के लिए सीएचसी लाया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार उसकी मौत हो गयी है।

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सन्तोष कुमार ने बताया कि मृत प्रवासी मजदूर के शव से कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर झांसी भेज दिया गया है और जांच रिपोर्ट आने तक सभी परिजन और उसके संपर्क में आने वाले लोगों को पृथक-वास में रहने के लिए कहा गया है। 

सड़क हादसे में एक की मौत

उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के कासना थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के पास आज सुबह एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाले की पहचान बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद क्षेत्र के रहने वाले योगेश (21 वर्ष) के तौर पर की गयी है।

उन्होंने बताया कि योगश अपने दोस्त अशोक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आज सुबह कहीं जा रहा था कि ट्रक को ओवरटेक करने में चक्कर में उनकी टक्कर हो गयी। अधिकारी ने बताया कि घटना में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे योगेश ट्रक के टायर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता के भाई ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भाजपा नेता के भाई ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ट्रांसपोर्ट फाइनेंसर अजय कुमार अग्रवाल मानसिक अवसाद से गुजर रहे थे और उन्होंने बुधवार रात उत्तरी सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित अपने घर में पिस्तौल से आत्महत्या कर ली।

अग्रवाल उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता संजय अग्रवाल के बड़े भाई हैं। इसकी खबर मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना के विधायक उमेश मलिक और भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला मृतक के घर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनागुजरातयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई