लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन के बीच मुंबई में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 1, 2020 07:11 IST

मुंबई: नेहरू नगर इलाके में सोमवार अलसुबह राजू वेलु देवेंद्र की हत्या कर दी गई थी और उसके भाई शंकर ने आरोप लगाया था कि इलाके में बंद लागू करा रहे पुलिस कर्मियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के विले पार्ले में 22 साल के युवक की हत्या का मामला आया सामनेभाई ने लगाया था पुलिस पर आरोप, पुलिस के अनुसार लूट का प्रयास करने पर स्थानीय लोगों ने मारा

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए चल रहे देशव्यापी बंद के दौरान मुंबई के विले पार्ले में 22 साल के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद मामले में जुहू पुलिस ने मंगलवार को आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

नेहरू नगर इलाके में सोमवार अलसुबह राजू वेलु देवेंद्र की हत्या कर दी गई थी और उसके भाई शंकर ने आरोप लगाया था कि इलाके में बंद लागू करा रहे पुलिस कर्मियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी. पुलिस ने हालांकि आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि राजू जब लूट का प्रयास कर रहा था तभी इलाके के लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.

जुहू पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंड्रीनाथ वावल ने कहा, ''हमारी जांच में सामने आया कि जब वह लूट के लिए इलाके में गया था तभी स्थानीय निवासियों ने लोहे की छड़ से उस पर हमला किया. चोट लगने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने उसकी पिटाई नहीं की थी. हमने आठ लोगों के खिलाफ हत्या और दंगा का मामला दर्ज कर लिया है और दो लोगों ने आत्मसमर्पण कर दिया है.''

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. वहीं, राजू की मां पूपती वेलु देवेंद्र ने कहा कि पुलिस ने उसके बेटे की हत्या की और इंसाफ के लिए वह उच्च न्यायालय जाएगी. उन्होंने कहा, ''पुलिस इसे दंगे का मामला बता रही है. बंद के दौरान दंगे के लिए इतने लोग कैसे बाहर आ सकते हैं? मैं चाहती हूं कि मेरे बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिसवालों को सजा मिले. अपना जुर्म छिपाने के लिए पुलिसवाले इलाके के सीसीटीवी उपकरण भी साथ ले गए.''

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबईहत्याकांडलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO