लाइव न्यूज़ :

मुंबई: मास्क न पहनने का विरोध करना इस शख्स को पड़ा महंगा, घर में घुसकर बदमाशों ने चाकू-तलवार से किया हमला

By प्रिया कुमारी | Updated: May 4, 2020 14:32 IST

मुंबई में एक शख्स ने मास्क न पहने का विरोध किया तो उस पर चाकू से हमला किया गया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में एक शख्स ने कुछ लोगों के मास्क न पहने का विरोध किया तो उसके परिवार पर हमला हो गयापुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, शख्स के साथ मारपीट का भी आरोप

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करना अनिवार्य है। हालांकि, कई जगहों पर अब भी इसका गंभीरता से पालन नहीं हो रहा है। ऐसा ही एक मामला मुंबई का है। यहां एक शख्स को मास्क के लिए टोकना महंगा पड़ गया। 

दरअसल, कुछ लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेनसिंग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाजार में सब्जी लेने आए थे। इस बात पर ऐतराज जताते हुए नवनीत राणा नाम के शख्स ने उन्हें मास्क के लिए टोका। इस बात पर गुस्सा दिखाते हुए उन लोगों ने नवनीत से मारपीट शुरू कर दी। 

पुलिस के मुताबिक, मामला केवल यहीं नहीं रुका इसके बाद रविवार शाम करीब 8 बजे कुछ लोग हाथों में तलवार और चाकू लेकर नवनीत राणा के घर पहुंच गए। नवनीत हालांकि नहीं था। इसके बाद उन लोगों ने नवनीत के भाइयों पर हमला कर दिया। 

इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी राजावाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा जल्द ही उन्हें तलाश कर लिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 13000 से ज्यादा संक्रमण के मामले अब तक सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 678 नए मामले आए। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 550 से अधिक लोगों की मौत हुई है।  वहीं, मुंबई में 400 से ज्यादा संक्रमण के मामले रविवार को सामने आए थे। मुंबई में कोरोना मृतकों की संख्या 350 के करीब पहुंच गई है।

टॅग्स :मुंबईक्राइम न्यूज हिंदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा