लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच नाई ने बाल काटने से मना किया तो गोली मारकर उतारा मौत के घाट

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 5, 2020 10:10 IST

बिहारः अमरपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी कुमार सनी ने बताया कि मुख्य आरोपी बिपिन दास फरार है। हमने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हम घटना के बारे में अधिक जानने के लिए ग्रामीणों से बात कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक नाई को बाल काटने के लिए मना करना महंगा पड़ा गया और अपनी जान तक गंवानी पड़ गई। मामला बिहार के बांका जिले के मेनवा गांव का है, जहां नाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए देश को 17 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान एक नाई को बाल काटने के लिए मना करना महंगा पड़ा गया और अपनी जान तक गंवानी पड़ गई। मामला बिहार के बांका जिले के मेनवा गांव का है, जहां नाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि उसने ग्रामीणों के बाल काटने से मना कर दिया था।

दिनेश ठाकुर की पत्नी मुसो देवी द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, ग्रामीण उस पर दबाव बना रहे थे कि वह लॉकडाउन के दौरान भी उनके बाल काटे और दाढ़ी बनाए। इसी बीच शनिवार को दिनेश ठाकुर को एक युवक बिपिन दास ने बुलाया। अगले ही दिन उसका शव गांव के तालाब में मिला और उसके दो गोलियां लगने के निशान थे।

अमरपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी कुमार सनी ने बताया कि मुख्य आरोपी बिपिन दास फरार है। हमने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हम घटना के बारे में अधिक जानने के लिए ग्रामीणों से बात कर रहे हैं।

इधर, बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि प्रदेश के 38 में से किसी भी जिले को ग्रीन जोन में नहीं रखा गया है और लोगों से घरों में ही रहने की अपील की। इसके साथ ही पुलिस प्रमुख ने यह भी कहा कि आवश्यक एवं सरकारी सेवाओं से जुड़ी गतिविधियों को देख कर यह अंदाजा नहीं लगाएं कि लॉकडाउन में किसी प्रकार की छूट दी गई है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आने वाले कुछ दिन बहुत अधिक महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं क्योंकि बड़ी संख्या में लोग बाहर से अपने घरों को लौट रहे हैं और उनमें से बहुत से ऐसे भी हो सकते हैं जो अनजाने में कोरोना वायरस लेकर आ रहे हों। अगर हम अपने को बचाते हैं तो हम बिहार को बचायेंगे।

बिहार के गृह विभाग ने सभी जिलों को ऑरेंज जोन एवं रेड जोन में रख दिया था। हालांकि छह जिलों- मुजफ्फरपुर, खगड़िया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल एवं जमूई- में कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है। पिछले एक पखवाड़े में कुल संक्रमितों की संख्या करीब 100 से बढ़कर प्रदेश में 500 को पार कर गई है और समस्तीपुर जिले जैसे कई जिलों में पिछले हफ्ते पहला मामला सामने आया।  

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज