लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown के दौरान नहीं मिली शराब, केरल में दो लोगों ने कर ली आत्महत्या

By भाषा | Updated: March 29, 2020 20:13 IST

पिछले दो दिनों से शराब नहीं मिलने से परेशान होकर नोफल (34) ने आफ्टर शेव लोशन पी लिया। उसका शव त्रिसूर जिले के इरिनजलाकुडा से बरामद किया गया।

Open in App

कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण शराब नहीं मिलने से परेशान होकर केरल में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि त्रिसूर जिले के कोडंगलूर के सुनीश (32) ने कथित तौर पर नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों से शराब नहीं मिलने से परेशान होकर नोफल (34) ने आफ्टर शेव लोशन पी लिया। जांच अधिकारी ने कहा, "सुनीश भी शराब न मिलने से परेशान हो गया था।”

शिकायत में कहा गया है कि वह देर रात घर से निकला और नदी में कूद गया। उसका शव त्रिसूर जिले के इरिनजलाकुडा से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर नोफाल को आलप्पुझा जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वल्लिकुन्नम पुलिस ने कहा, "परिवार के बयान के अनुसार एक साल पहले विदेश से लौटने के बाद वह नियमित रूप से शराब पीता था। उसने शराब नहीं मिलने पर आफ्टर शेव लोशन पी लिया।"

पुलिस ने बताया कि इससे पहले 38 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर सनोज ने शराब नहीं मिलने से परेशान होकर शुक्रवार को अपने घर के पास पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। राज्य सरकार ने कहा था कि जिन लोगों को शराब का सेवन न करने के कारण परेशानी होती है वे जिलों के नशामुक्ति केंद्रों में इलाज करा सकते हैं। राष्ट्रीय लॉकडाउन के दौरान केरल में राज्य द्वारा संचालित बेवरेजेस कॉरपोरेशन की आउटलेट सहित शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े