लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहना दुकानदार को पड़ा महंगा, लोगों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 26, 2020 09:22 IST

झारखंडः दुकानदार का नाम काशी साव था। वह उन मजदूरों के बारे में जानता था। जैसे ही वह दुकान पर पहुंचे तो उसने घर जाने के लिए कहा। साथ ही साथ लोगों से दूरी बनाने के लिए कहा। यह बात आरोपियों को नागवार गुजरी और दुकानदार को पीटने लग गए।

Open in App
ठळक मुद्दे सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए कहने पर एक दुकानदार को जान तक गंवानी पड़ गई है। लोगों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला झारखंड के पलामू जिले का है।

रांचीः जहां एक ओर कोरोना वायरस के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सभी लोग जागुरूकता फैला रहे हैं, वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए कहने पर एक दुकानदार को जान तक गंवानी पड़ गई है। लोगों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला झारखंड के पलामू जिले का है।

बताया जा रहा है कि चार मजदूर बेंगलुरु से अपने गांव पहुंचे थे, जिसके बाद उनकी जांच करवाई गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी थी कि वे 14 दिन के लिए घर पर रहें और सेल्फ क्वारंटाइन करें। इसके बाद वह मंगलवार शाम को घूमने निकले और एक दुकान पर पहुंच गए। 

दुकानदार का नाम काशी साव था। वह उन मजदूरों के बारे में जानता था। जैसे ही वह दुकान पर पहुंचे तो उसने घर जाने के लिए कहा। साथ ही साथ लोगों से दूरी बनाने के लिए कहा। यह बात आरोपियों को नागवार गुजरी और दुकानदार को पीटने लग गए। उन्हें बुरी पीटा, जिसके बाद घायल दुकानदार को पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दूसरी बार राष्ट्र को संबोधित किया था और कहा था कि 21 दिनों के लिए पूरे देश को लॉकडाउन किया जा रहा है। इस दौरान सभी लोग अपने घरों में रहें और क्वारंटाइन करें ताकि इस घातक कोरोना वायरस पर काबू पाया जा सके, लेकिन लोग प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर खासा ध्यान नहीं दे रहे हैं और वे घरों से निकल रहे है। 

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए अनुरोध किया है। इसकी वजह से लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके। पीएम मोदी के आदेशों को राज्य सरकारों की पुलिस लागू करवाने के लिए जमकर पसीना बहा रही है। इस दौरान उसे कई बार बल का भी प्रयोग करना पड़ रहा है, लेकिन लोग इसके बावजूद घरों से निकल रहे हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसहत्याकांडझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद