लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तराखंड के जिस इलाके में 8 लोग हैं क्वारंटाइन, उसी क्षेत्र में कर रहे थे निकाह, दूल्हा व मौलवी समेत 8 लोग हुए गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: March 27, 2020 14:42 IST

पुलिस का कहना है कि जिस इलाके में शख्स निकाह कर रहा था, उस इलाके में 8 लोग क्वारंटाइन में हैं ऐसे में मामला संवेदनशील है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में जारी लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए सरकार शुक्रवार से समय बढ़ा दी है। उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने लॉकडाउन के बावजूद निकाह समारोह आयोजित करने के जुर्म में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी लोग निकाह समारोह मे शामिल थे। इसमें मौलवी और दूल्हा भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि उस इलाके में 8 लोग क्वारंटाइन में हैं ऐसे में मामला संवेदनशील है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 27 मार्च की सुबह तक प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा प्रशासन द्वारा प्रदेश में सैकड़ों लोगों को क्वैरंटाइन में रखा गया है।  ऐसे में प्रदेश में जारी लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए सरकार शुक्रवार से समय बढ़ा दी है। 

आज जनता सुबह सात बजे से एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए घर से निकल सकते हैं लेकिन चार पहिया निजी वाहनों (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। दुपहिया वाहनों पर भी केवल एक व्यक्ति (राइडर) ही निकल सकता है। यह प्रयोग सरकार केवल शुक्रवार के लिए कर रही है। अगर व्यवस्था ठीक रही तो आगे भी इसे जारी रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में लॉकडाउन से पैदा हुए हालात को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम उच्च अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कई अहम निर्णय लिए। लॉकडाउन के दौरान जनता को आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए सुबह सात बजे से दस बजे तक के समय को एक बजे तक बढ़ा दिया है। इस दौरान चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन आवश्यक सेवाओं में लगे चार पहिया वाहन चल सकेंगे। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, सचिव नितेश झा, अमित नेगी और सुशील कुमार मौजूद रहे।

नई व्यवस्था में यह हैं प्रावधान- सब्जी की ठेलियां इस दौरान मोहल्लों में जा सकेंगी- दूध की सप्लाई दिनभर रहेगी सुचारु- चार पहिया निजी वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध- फूड प्रोसेसिंग से संबंधित फैक्टरियां चलती रहेंगी- छोटी आटा चक्कियों को भी खोलने की दी अनुमति- थोक राशन सप्लाई दिनभर की जा सकेगी 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद