लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ने किया लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन, पुलिस गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: May 18, 2020 05:51 IST

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रवासी मजूदरों की आवाजाही के लिए एक व्यवस्था है। कुमार ने उत्तर प्रदेश और बिहार के कामगारों को भ्रमित कर उत्तर प्रदेश सीमा पर लाकर अनावश्यक रूप से अफरातफरी का माहौल पैदा किया। इससे इलाके में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने रविवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) अध्यक्ष अनिल कुमार के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया और उन्हें पूर्वी दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया।हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने रविवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) अध्यक्ष अनिल कुमार के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया और उन्हें पूर्वी दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली थी कि कुमार उत्तर प्रदेश सीमा के नजदीक गाजीपुर गए थे और प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश और बिहार स्थित उनके पैतृक गांवों तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था करने का भरोसा दिया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद रविवार को प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश सीमा पर एकत्र होने लगे।

दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने बताया, ‘‘ कुमार के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा-188 (सरकारी अधिकारी के आदेश की अवहेलना) के तहत गाजीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक चेतावनी दिए जाने के बावजूद कुमार ने प्रवासी कामगारों को आनंद विहार और गाजीपुर सीमा पर पहुंचने की सुविधा देने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की टीम रविवार को पूर्वी दिल्ली स्थित कुमार के घर भी गई थी और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रवासी मजूदरों की आवाजाही के लिए एक व्यवस्था है। कुमार ने उत्तर प्रदेश और बिहार के कामगारों को भ्रमित कर उत्तर प्रदेश सीमा पर लाकर अनावश्यक रूप से अफरातफरी का माहौल पैदा किया। इससे इलाके में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई।’’

उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों को समझा-बुझाकर आश्रय गृह लेकर जाया गया। वहीं जिनका घर नजदीक था उन्हें दिल्ली परिवहन निगम की बसों से छोड़ा गया। कुमार ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस बदले की कार्रवाई कर रही और उसका मकसद उन्हें गरीबों की मदद करने से रोकना है।

कुमार ने कहा, ‘‘ क्या लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन करते हुए गरीब मजदूरों की सेवा करना अपराध है? अगर मानवता की सेवा करना अपराध है तो मैं इसके लिए जेल जाने को तैयार हूं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए गरीब और जरूरतमंदों को खाना और अन्य मदद पहुंचाना जारी रखेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाक्राइमकांग्रेसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह