लाइव न्यूज़ :

बिहार: महाराष्ट्र से लौटे लोगों के बारे में कोरोना हेल्प सेंटर को बताया तो पीट-पीटकर मार डाला, सीतामढ़ी की घटना

By विनीत कुमार | Updated: March 31, 2020 10:07 IST

Coronavirus: देश भर में लॉकडाउन की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के बिहार लौटने के बीच राज्य में कोरोना संक्रमण का खतरा हाल में काफी बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीतामढ़ी में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या का मामलामहाराष्ट्र से लौटे कुछ लोगों के बारे में कोरोना हेल्प सेंटर को बताने से थे आरोपी नाराज

बिहार में एक शख्स के दो लोगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सीतामढ़ी के मधौल गांव की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मृतक ने कोरोना हेल्प सेंटर को ये जानकारी दी थी कि कुछ लोग महाराष्ट्र से हाल में लौटे हैं। इससे आरोपी दोनों लोगों के परिवार वाले नाराज थे। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

देश भर में लॉकडाउन की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के बिहार लौटने के बीच राज्य में कोरोना संक्रमण का खतरा हाल में काफी बढ़ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते बिहार से लगने वाली अन्य राज्यों की सीमाओं के साथ-साथ पडोसी देश नेपाल की सीमा पर ‘आपदा सीमा राहत शिविर’ की व्यवस्था करने के निर्देश दिये थे।

बिहार सरकार ‘आपदा सीमा राहत शिविर’ में आपदा राहत केन्द्रों की तरह ही दूसरे राज्यों से आने वाले बिहार के लोगों अथवा अन्य राज्यों के फंसे लोगों को भोजन, आवासन एवं चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करा रही है।    

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर अभी 15 हो गयी है जबकि इससे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी। प्रदेश में अबतक कोरोना वायरस के करीब 733 संदिग्ध मामलों की जांच हो चुकी है जिसमें से अबतक 15 संक्रमित पाए गए हैं जिसमें मृतक मुंगेर निवासी का जांच सैंपल भी शामिल है। 

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाहत्याकांडमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना