लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान के टोंक में कोरोना संक्रमण के खिलाफ अभियान में लगे पुलिस दल पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: April 18, 2020 00:13 IST

पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना को गंभीरता से लिया गया है और टोंक के पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के टोंक शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ अभियान में लगे एक पुलिस दल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिससे तीन पुलिस वाले घायल हो गये। उपमुख्यमंत्री और टोंक से विधायक सचिन पायलट ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जायेगी जबकि भाजपा ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

राजस्थान के टोंक शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ अभियान में लगे एक पुलिस दल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिससे तीन पुलिस वाले घायल हो गये। उपमुख्यमंत्री और टोंक से विधायक सचिन पायलट ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जायेगी जबकि भाजपा ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मोहल्ले में उस समय घटित हुई जब कुछ लोगो ने सादा वर्दी में आये तीन पुलिसकर्मियों की स्थानीय व्यक्ति राशिद के साथ कथित हाथापाई का विरोध किया।

पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना को गंभीरता से लिया गया है और टोंक के पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है। पुलिस महानिदेशक ने जयपुर में बताया कि कर्फ्यू का पालन सुनिश्चित करने के लिये पुलिस दल क्षेत्र में गश्ती कर रहा था। वहां कुछ युवकों से पुलिस ने पूछताछ की। उनके बीच में कुछ नोंकझोक हुई।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने अपने अनुसार स्थिति पर व्याख्या की और पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि टोंक पुलिस अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि लोगों के बीच फिर से कोई भ्रम न पैदा हो।

टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि घटना में घायल हुए तीन पुलिस कर्मियों कांस्टेबल राजेन्द्र, रामराज और भागचंद को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया और हमले के मामलें में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में खलील, फराज, सानू, खालिद, शरीफर्ररहमान, आमद मियां और शहजाद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 :राजकार्य में बाधा :,332 :सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने: और 307 :जानलेवा हमला: के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही और इसमें और भी लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने टोंक में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ अभियान में ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस तरह के हमलों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। टोंक से विधायक पायलट ने इस मामले को लेकर दो ट्वीट किए जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह टोंक में पुलिसकर्मियों पर दुर्भाग्यपूर्ण हमले की निंदा करते हैं और घायल सिपाहियों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि ‘‘कोरोना वारियर’’ पर हमले को कतई सहन नहीं किया जाएगा। पायलट के अनुसार इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्राथमिकी में जिन सात लोगों के नाम थे उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। पायलट के अनुसार,'जो लोग भी हिंसा में संलिप्त होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.सतीश पूनियाँ ने आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि टोंक के कसाई मोहल्ले में कर्फ़्यू के दौरान लोगों को घरों में रहने के लिए समझाने गए पुलिसकर्मियों पर हमले की वह कड़ी निंदा करते हैं। पूनियाँ ने इस बारे में राज्यपाल कलराज मिश्र से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। राज्यपाल को हालात से अवगत कराते हुए उन्होंने राज्य में स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थानराजस्थान में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना