लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 15 मार्च के बाद से अपराध दर में आई 42 फीसदी की कमी, करीब 2000 मामले हुए दर्ज: दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: April 4, 2020 05:42 IST

पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 3,416 मामलों की तुलना में इस साल 15 से 31 मार्च तक कुल 1,990 मामले दर्ज किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने 15 मार्च के बाद से लूटपाट, वाहन चोरी और अन्य अपराधों से जुड़े मामले समेत करीब 2,000 मामले दर्ज किए हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 42 प्रतिशत कम है।पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 3,416 मामलों की तुलना में इस साल 15 से 31 मार्च तक कुल 1,990 मामले दर्ज किए गए हैं।

लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में अपराध दर में खासी कमी आई है। दिल्ली पुलिस ने 15 मार्च के बाद से लूटपाट, वाहन चोरी और अन्य अपराधों से जुड़े मामले समेत करीब 2,000 मामले दर्ज किए हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 42 प्रतिशत कम है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 3,416 मामलों की तुलना में इस साल 15 से 31 मार्च तक कुल 1,990 मामले दर्ज किए गए हैं। देशव्यापी बंद के लागू होने से पहले ही दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 50 से ज्यादा लोगों वाले धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी थी।

आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं की लज्जा भंग करने से जुड़े मामलों में 50 फीसद की कमी आई है जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान अपहरण के मामलों में 42 फीसद की कमी दर्ज की गई है।

अगवा करने के मामलों में 64 प्रतिशत तथा जबरन वसूली के मामलों में 77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं डकैती के मामलों में 51 प्रतिशत तो गंभीर दुर्घटनाओं में 60 प्रतिशत की कमी आई है।

कुल 1990 मामलों में डकैती के 53 मामले, छीना-झपटी के 181 मामले, गंभीर रूप से घायल करने के 27 मामले, सेंधमारी के 55 मामले, मोटर वाहन चोरी के 1,243 मामले, घर में चोरी के 66 मामले, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के 72 मामले, अपहरण के 150 मामले, जबकि दुर्घटना के 112 मामले शामिल हैं जिनमें किसी की जान नहीं गई।

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देशभर में 21 दिन के बंद की घोषणा की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसक्राइमसीओवीआईडी-19 इंडियाक्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली पुलिसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास