लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमित युवती से छेड़छाड़, अस्पताल का सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 16, 2020 21:34 IST

बिलासपुर शहर के करीब बिल्हा क्षेत्र की कोरोना वायरस से संक्रमित 19 वर्षीय युवती को 12 सितम्बर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती को अलग कक्ष में रखकर उसका इलाज किया जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देबिलासपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमित युवती ने एक निजी अस्पताल के सफाई कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमित युवती ने एक निजी अस्पताल के सफाई कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में तारबहार थाने की पुलिस ने सफाई कर्मचारी विनोद पटेल (19) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर शहर के करीब बिल्हा क्षेत्र की कोरोना वायरस से संक्रमित 19 वर्षीय युवती को 12 सितम्बर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती को अलग कक्ष में रखकर उसका इलाज किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि युवती का आरोप है कि पिछले दो दिनों से अस्पताल का सफाई कर्मचारी विनोद पटेल उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि युवती ने जब मंगलवार को फोन करके अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तब युवती के परिजन पहले अस्पताल पहुंचे तथा बाद में तारबहार थाने में मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक विनोद पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पटेल जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवापारा गांव का निवासी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर