लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: दो वाहनों की टक्कर, मां बेटी की मौत, लॉकडाउन के कारण गांव जा रहा था परिवार

By भाषा | Updated: May 12, 2020 13:58 IST

लॉकडाउन के कारण कितने लोग घर से बेघर हो गए। हर कोई अपने घर पहुंचने को बेताब है। 17 मई तक देश भर में लॉकडाउन है। कोरोना वायरस ने कई लोगों की जान ले ली।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बाद काम धंधा बंद होने से एक ही परिवार के पांच सदस्य ऑटो में सवार होकर मुंबई से जौनपुर जिले अपने गांव जा रहे थे।अज्ञात वाहन ने राष्ट्रीय राजमार्ग में महिचा मंदिर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

फतेहपुरः खागा कोतवाली क्षेत्र में महिचा मंदिर पुलिस चौकी के पास मंगलवार सुबह दो वाहनों की टक्कर में एक महिला और उसकी छह साल की बेटी की मौत हो गयी।

लॉकडाउन के बाद काम धंधा बंद होने से एक ही परिवार के पांच सदस्य ऑटो में सवार होकर मुंबई से जौनपुर जिले अपने गांव जा रहे थे। खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि एक परिवार ऑटो में सवार होकर मुंबई से अपने गृह जनपद जौनपुर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने राष्ट्रीय राजमार्ग में महिचा मंदिर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

सिंह ने बताया कि इस हादसे में प्रवासी महिला कामगार संजू यादव (33) और उसकी छह साल की बेटी नन्दनी की मौत हो गयी है। ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।

मां और बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि इस संबंध में एक मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। प्रवासी मजदूरों के अन्य परिजन को दुर्घटना की सूचना दे दी गयी है।

साइकिल से बिहार जा रहे मजदूर को कार ने मारी टक्कर, मौत

साइकिल से बिहार जा रहे एक युवक की कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के पुलिस आयुक्त (दक्षिण) रईस अख्तर ने सोमवार को बताया कि 26 वर्षीय एक युवक शनिवार को साइकिल से दिल्ली से बिहार जाने के लिए निकला था तभी शहीद पथ पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।

युवक की पहचान सगीर अंसारी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सगीर अपने आठ अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली से छह मई को साइकिल से चला था । इस दुर्घटना के सिलसिले में कार मालिक अशोक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई