लाइव न्यूज़ :

Lockdown extension: मुंबई से साइकिल पर सवार होकर यूपी, बिहार और झारखंड जा रहे 57 मजदूर पर FIR, तीन दुकान मालिकों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 1, 2020 19:58 IST

महाराष्ट्र के मुंबई से साइकिल पर सवार होकर निकले 57 मजदूर पर मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ तीन साइकिल बेचने वाले दुकान मालिक पर भी भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लॉकडाउन के दौरान इन प्रवासी मजदूरों को साइकिलें बेचने वाले तीन दुकान मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।गश्त पर निकले कुछ पुलिसकर्मियों ने बुधवार तड़के नवी मुंबई में महापे के पास लोगों के एक समूह को साइकिलों से जाते देखा।

मुंबईः कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का उल्लंघन कर नवी मुंबई से साइकिल से अपने घरों के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा पर निकले 57 प्रवासी मजदूरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लॉकडाउन के दौरान इन प्रवासी मजदूरों को साइकिलें बेचने वाले तीन दुकान मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। गश्त पर निकले कुछ पुलिसकर्मियों ने बुधवार तड़के नवी मुंबई में महापे के पास लोगों के एक समूह को साइकिलों से जाते देखा।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ किए जाने पर मजदूरों ने बताया कि रोजगार नहीं रहने और खाने-पीने का सामान खत्म होने के बाद वे नवी मुंबई के तुर्भे तथा आसपास के इलाके से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अपने घर जाने के लिए निकले हैं। उन्होंने बताया कि तुर्भे और पास के इलाके में तीन दुकानों से इन लोगों ने साइकिलें खरीदी थी।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद 57 प्रवासी मजदूरों को तुर्भे थाना ले जाया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया। उनकी साइकिलें जब्त कर ली गयी । इन मजदूरों को साइकिल बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन राणे ने बताया कि बाद में मजदूरों को नवी मुंबई में अपने घर जाने दिया गया और उन्हें पर्याप्त खाना और अनाज भी मुहैया कराया गया ।

लॉकडाउन: 65 प्रवासी श्रमिकों को ले जा रहे दो वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर पूर्वी दिल्ली में लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन कर अपने वाहनों में 65 प्रवासी श्रमिकों को ले जा रहे दो वाहन चालकों पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अप्सरा बॉर्डर पर वाहन की जांच के दौरान दो मालवाहक वैन को प्रवासी श्रमिकों को ले जाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि वाहन पानीपत से आ रहे थे और उनमें बिहार और उत्तर प्रदेश के श्रमिक थे। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) डी के गुप्ता ने बताया कि संदीप गुप्ता और अजब सिंह नामक वाहन चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया और वाहनों को जब्त कर लिया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामुंबईउद्धव ठाकरे सरकारउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडबिहार में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा