लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: चालीस दिन से लॉकडाउन के बीच फंसे मजदूर, मथुरा से लौटे रहे थे छतरपुर, सड़क हादसे में 7 की मौत

By भाषा | Updated: May 5, 2020 14:49 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से मिली रियायत के बाद लॉकडाउन में फंसे प्रवासी अपने प्रदेश लौटने की कोशिश कर रहे हैं। मथुरा से मध्य प्रदेश के छतरपुर लौट रहे थे। सड़क हादसे में सात मजदूरों की जान चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि रास्ते में ऊमरी गांव के निकट तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आकर टैंपो को बुरी तरह से रौंद दिया।ऑटो रिक्शा में चालक सहित नौ व्यक्ति सवार थे जिनमें से 7 की मृत्यु हो गई जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बीती रात एक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के छह लोगों समेत सात लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक मजदूर की पत्नी और दो बच्चियां भी शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते चालीस दिन से लॉकडाउन के बीच फंसे मध्य प्रदेश के छतरपुर के कुछ मजदूरों को जब यह पता चला कि भरतपुर रोड पर स्थित जाजनपट्टी गांव के चैराहे से एक बस छतरपुर के लिए जा रही है तो वे एक तिपहिया ऑटो रिक्शा किराए पर लेकर बस पकड़ने के लिए चल दिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हाई-वे पुलिस ने बताया कि रास्ते में ऊमरी गांव के निकट तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आकर टैंपो को बुरी तरह से रौंद दिया। ऑटो रिक्शा में चालक सहित नौ व्यक्ति सवार थे जिनमें से 7 की मृत्यु हो गई जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

हाईवे पुलिस के अनुसार रामकिशन की पत्नी लक्ष्मी (35) व दो वर्ष की मोहिनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि आठ वर्ष की रुचि, शिवम (18), राजू उर्फ कैलाश (18), रोशनी (14) व चालक मदन मोहन (35) ने इलाज के दौरान अस्पताल दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इससे पहले, ओडिशा में कोरोना लॉकडाउन के दौरान तेलंगाना में फंसे प्रवासी मजदूरों को ला रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए थे।

यह हादसा मंगलवार सुबह ओडिशा के खुर्दा जिले में NH 16 पर कुहुंडी के समीप हुआ है। बस हैदराबाद से ओडिशा के बांकी जा रही थी. यह तीसरी ऐसी घटना है जब प्रवासियों को ले जा रही बस की ओडिशा में दुर्घटना हुई है।

 

 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारमथुरामध्य प्रदेशmadhya pardesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?