लाइव न्यूज़ :

गोवा में अभिनेता कपिल झावेरी के विला में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने मारा छापा, 23 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 17, 2020 05:32 IST

झावेरी और तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं रूस की हैं और एक महिला चेक गणराज्य की है। इन लोगों को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने उत्तरी गोवा के वागाटोर गांव में बॉलीवुड अभिनेता कपिल झावेरी के विला में चल रही एक रेव पार्टी पर छापा मारा।पुलिस ने अभिनेता तथा तीन विदेशी महिलाओं समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया।

पणजी: पुलिस ने उत्तरी गोवा के वागाटोर गांव में बॉलीवुड अभिनेता कपिल झावेरी के विला में चल रही एक रेव पार्टी पर छापा मारा और अभिनेता तथा तीन विदेशी महिलाओं समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को अंजुना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वागाटोर गांव में एक विला में पार्टी चल रही थी। वहां से नौ लाख रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) शोभित सक्सेना ने कहा, ‘‘झावेरी और तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं रूस की हैं और एक महिला चेक गणराज्य की है।’’ उन्होंने बताया कि इन लोगों को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सक्सेना ने कहा कि झावेरी ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है और वर्तमान में गोवा में रहते हैं। उनकी कुछ फिल्मों में "दिल परदेसी हो गया" और "इश्क विश्क" शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी में मौजूद 19 अन्य लोगों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से ज्यादातर घरेलू पर्यटक थे जो छुट्टियां मनाने के लिए तटीय राज्य आए थे।

गोवा के पुलिस महानिदेशक मुकेश कुमार मीणा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मादक पदार्थ के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने अंजुना में देर रात पार्टी का भंडाफोड़ किया। तीन विदेशियों सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया और नौ लाख रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त किया गया। ’’

सिओलिम निर्वाचन क्षेत्र से गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विनोद पल्येकर ने दावा किया कि तटीय इलाके में रेव पार्टियां धड़ल्ले से चल रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय थानों को रिश्वत दी जाती है।’’ पल्येकर ने फेसबुक पर लिखा ‘‘वक्त आ गया है कि निरीक्षक सहित अंजुना पुलिस स्टेशन को पूरी तरह से बदला जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य को पूर्णकालिक गृह मंत्री की आवश्यकता है क्योंकि मुख्यमंत्री सावंत का पूरा ध्यान खनन परिवहन पर है। लोबो (भाजपा विधायक माइकल लोबो) गृह मंत्री के रूप में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।’’ 

टॅग्स :गोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह