लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के जैसलमेर में खाने के स्वाद को लेकर हुए विवाद में रसोइए की हुई हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: August 9, 2023 11:05 IST

मृतक रसोइए की पहचान तेलंगाना के रहने वाले शिव देशमुख के रूप में हुई है। ऐसे में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के जैसलमेर में चार लोगों ने एक रसोइए की हत्या कर दी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दावा है कि सभी आरोपी घटना के वक्त नशे की हालत में थे।

जयपुर:राजस्थान के जैसलमेर जिले के एक रेस्तरां में खाने के स्वाद को लेकर एक झड़प हुई थी जिसमें कुक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों का रेस्तरां के रसोइया के साथ विवाद हो गया था जिसके बाद झगड़ा हुआ था और यह घटना घटी है। 

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद रसोइया गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी बाद में मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एसएचओ मुक्ता पारीक ने बताया कि भोजन के स्वाद को लेकर हुई बहस के बाद एक रेस्तरां में बतौर रसोइए काम कर रहे एक शख्स को चार लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला है। 

उनके अनुसार, आरोपियों ने पहले खाना ऑर्डर किया था और फिर जब खाना परोसा गया तो उन्होंने भोजन के स्वाद को लेकर कमेंट किया। उन लोगों ने कहा कि खाने का स्वाद सही नहीं है और इसे लेकर बहस शुरू हो गई थी। 

पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

यह घटना जिले के सिमावर्ती रामगढ़ कस्बे में स्थित रेस्टोरेंट में घटी है। आरोप है कि घटना के वक्त सभी आरोपी नशे में थे। घटना का जिक्र करते हुए एसएचओ ने बताया कि स्वाद को लेकर रसोइए और आरोपियों के बीच पहले विवाद हुआ था फिर वे उसे बेरहमी से पीटने लगे थे। 

इसके बाद उसे काफी गंभीर चोट भी आई थी और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया था। बता दें कि पीड़ित की पहचान तेलंगाना के रहने वाले शिव देशमुख के रूप में हुई है। ऐसे में पूरी घटना रसोई में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी जिसके आधार पर पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में ले लिया है। मृतक रसोइया के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। 

टॅग्स :क्राइमPoliceराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास