लाइव न्यूज़ :

भगवान अयप्पा पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ शुरू, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, भाजपा-विहिप ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: December 31, 2022 08:19 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ कोडंगल थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभगवान अयप्पा को लेकर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने का एक मामला सामने आया है।ऐसे में भाजपा और विहिप ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

हैदराबाद: भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

यह मामला तेलंगाना में एक वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज किया गया है जिसमें भगवान अयप्पा के बारे में कथित तौर पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने कहा कि बी नरेश पर 19 दिसंबर को विकाराबाद जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए अयप्पा पर टिप्पणी करने और बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वह आज सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल कर रहा था तब उसने ‘अपमानजनक’ टिप्पणी वाला वीडियो देखा और शिकायत दर्ज कराई गई। 

मामला हुआ दर्ज, आरोपी है फरार

पुलिस ने कहा कि इस शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ कोडंगल थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। टिप्पणी को लेकर हैदराबाद में कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी फरार है और आगे की जांच जारी है। 

कई नेताओं ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है

राज्य भाजपा अध्यक्ष और सांसद बी. संजय कुमार ने एक विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का अपमान किया और उसकी तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दी जाए। व्यक्ति की कथित टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए राज्य में विहिप नेताओं ने एक बयान में कहा कि उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। 

टॅग्स :क्राइमPoliceवीएचपीvhp
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली