लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के केशवपुरम में पटाखे फोड़ने पर विवाद, गोलीबारी में चार लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2022 07:19 IST

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी अरविंद कुमार ने पड़ोस में पटाखे फोड़ने वाले व्यक्तियों से विवाद किया और गोलियां चलाईं। इस दौरान मंजू जैन, दलमीत सिंह, शुभम जैन और अंकुर जैन घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।आरोपी अरविंद कुमार ने पड़ोस में पटाखे फोड़ने वाले व्यक्तियों से विवाद किया और गोलियां चलाईं।

नयी दिल्लीः उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 41 वर्षीय आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी अरविंद कुमार ने पड़ोस में पटाखे फोड़ने वाले व्यक्तियों से विवाद किया और गोलियां चलाईं। इस दौरान मंजू जैन, दलमीत सिंह, शुभम जैन और अंकुर जैन घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि उक्त घटना के समय कुमार शराब के नशे में था। उपायुक्त ने बताया कि इस प्रकरण के संबंध में केशवपुरम थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और त्रिनगर के निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल घायलों की हालत स्थिर है। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदीदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा