लाइव न्यूज़ :

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में भी फैलाया ठगी का जाल, खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताकर करोड़ों वसूले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 14:36 IST

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक ट्रायल जज को फोन कॉल कर के खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताते हुए अपनी बेल के लिए शिफारिश की । दिल्‍ली पुलिस ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने कई राज खोले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर की याचिका का विरोध किया।जेल के अंदर भी ठगी करने से बाज नहीं आ रहा सुकेश चंद्रशेखर।बेंच ने जनवरी के दूसरे हफ्ते तक सुनवाई टाली।

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में महाठग सुकेश की उस याचिका का विरोध किया, जिसमें उसे राजधानी से बाहर की एक जेल में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया गया था। दिल्ली पुलिस ने सुकेश को शातिर अपराधी बताते हुए कहा कि वो कानून का जरा-सा भी सम्मान नहीं करता है। दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि सुकेश ने जेल के अंदर रहते हुए भी कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बन कर तो कभी केंद्रीय कानून सचिव बनकर कई लोगों को ठगा है और सुविधाओं का लाभ उठाया है। 

इसके अलावा पुलिस ने अपनी जांच के हवाले से एक चार्ट भी पेश किया है, जिसमें सुकेश ने किसको कब कितनी रकम दी। जेल के आला से लेकर अदना अफसरों व कर्मचारियों को कितनी-कितनी रकम देता था, उसका भी ब्यौरा है ताकि जेल कर्मियों की सांठगांठ से उसका कारोबार बेधड़क चलता रहे।

सुकेश जरूरत पड़ने पर प्रभावशाली शख्सियत की पहचान का इस्‍तेमाल करता था। एफिडेविट में पुलिस ने कहा है कि सुकेश की जमानत याचिका पर स्‍पेशल जज पूनम चौधरी को सुनवाई करनी थी। 28 अप्रैल, 2017 को जज के लैंडलाइन पर एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज (जस्टिस कुरियन जोसेफ) बताया और स्‍पेशल जज से कहा कि आरोपी को जमानत दे दें।

सुकेश ने केंद्रीय गृह सचिव और केंद्रीय विधि सचिव बनकर अदिति सिंह को फोन किए और उनसे 214 करोड़ रुपये वसूले। सुकेश ने अदिति को झांसा दिया कि वह उनके पति शिविंदर सिंह को छुड़वा देगा।

बता दें जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना पॉलोज की याचिका पर सुनवाई कर रही है। याचिका में दोनों की जान को खतरा बताते हुए दिल्ली से बाहर किसी जेल में शिफ्ट करने की मांग की।बेंच ने जनवरी के दूसरे हफ्ते तक सुनवाई टाल दी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह