महिला से छेड़छाड़ के आरोप में कांग्रेस विधायक और पणजी महापौर के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 1, 2019 15:15 IST2019-06-01T15:15:44+5:302019-06-01T15:15:44+5:30

पणजी पुलिस उप निरीक्षक अरुण अभय गवास देसाई ने कहा, ‘‘देर राज दर्ज करायी गयी अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने उसे मारने की धमकी भी दी।’’

Congress MLA, Panaji mayor among 3 Accused for molesting woman | महिला से छेड़छाड़ के आरोप में कांग्रेस विधायक और पणजी महापौर के खिलाफ मामला दर्ज

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsसंपर्क करने पर मोनसेरात ने दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।पणजी नगरपालिका (सीसीपी) ने मांडवी नदी में स्थित तटीय कसीनो के अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू किया है।

 पणजी से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक अतानासियो मोनसेरात और शहर के महापौर उदय मडकाईकर सहित तीन लोगों के खिलाफ अतिक्रमण रोधी मुहिम के दौरान एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पणजी नगरपालिका (सीसीपी) ने मांडवी नदी में स्थित तटीय कसीनो के अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू किया है।

एक तटीय कसीनो ने कथित तौर पर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया था जिसे नगर निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को खाली कराया। मोनसेरात, मडकाईकर और पणजी के पूर्व महापौर यतिन पारेख उनके साथ थे। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला तटीय कसीनो संचालक द्वारा निर्मित सीढ़ी के तोड़ फोड़ का विरोध कर रहे समूह में शामिल थी।

आरोप है कि मोनसेरात, मडकाईकर ओर पारेख ने उसे गलत तरीके से छुआ और दुर्व्यवहार किया और उसका शली भंग किया। पणजी पुलिस उप निरीक्षक अरुण अभय गवास देसाई ने कहा, ‘‘देर राज दर्ज करायी गयी अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने उसे मारने की धमकी भी दी।’’ संपर्क करने पर मोनसेरात ने दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ वहां निकाय कर्मियों के अतिक्रमण रोधी काम को देखने के लिये गये थे। उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत में नामित कोई भी व्यक्ति महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे कृत्य में शामिल नहीं था।’’ 

Web Title: Congress MLA, Panaji mayor among 3 Accused for molesting woman

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे