लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: कांग्रेस नेता विकास चौधरी हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2019 11:06 IST

Open in App

फरीदाबाद में कांग्रेस नेता व प्रवक्ता विकास चौधरी हत्या मामले में हरियाणा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पुछताछ कर रही है। बता दें कि गुरुवार (27 जून) को फरीदाबाद में जिम के बाहर अज्ञात बदमाशों ने कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

इससे पहले फरीदाबाद में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर पार्टी ने राज्य की मनोहरलाल खट्टर सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा शासन में हरियाणा ‘‘गुंडाराज एवं संगठित अपराध का गढ़’’ बन गया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और हरियाणा विधानसभा के सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री खट्टर को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राज में हरियाणा गुंडाराज व संगठित अपराध का गढ़ बन गया है, जहाँ हर रोज तीन हत्‍याएं, पांच दुष्‍कर्म और दस से अधिक अपहरण की घटनाएं हो रही हैं।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘प्रदेश में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है, गुंडे-बदमाशों व अराजक तत्वों का बोलबाला है और इस माहौल के लिए सिर्फ खट्टर सरकार जिम्मेदार है।’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ विकास चौधरी पर हमले की निष्पक्ष जांच व दोषियों को सख्त क़ानूनी सज़ा की मांग करते हुए कांग्रेस पार्टी व अपनी ओर से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अपराध रिकार्ड ब्यूरो के अधिकृत आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मई 2018 से अप्रैल 2019 के बीच हत्या के 1,087, दुष्कर्म के 1,681, अपहरण के 3,763, डकैती के 310, भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत 1,08,449 संज्ञेय अपराध के मामले दर्ज हुए।’’ उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में हर रोज लगभग तीन हत्याएं, पांच दुष्‍कर्म, दस से अधिक अपहरण और लगभग एक डकैती की घटनाएं हुईं, जिनसे प्रदेश के बिगड़े हालात का पता चलता है।

 

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई