लाइव न्यूज़ :

इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस ने उच्च न्यायालय में दायर की याचिका, की कठोर कारवाई की मांग

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 3, 2023 17:55 IST

घटना की पारदर्शी जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराने तथा दोषियों पर कठोर कारवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने उच्च न्यायलय में जनहित याचिका दायर की।

Open in App
ठळक मुद्देरामनवमी को इंदौर के स्नेह नगर के बेलेश्वर महादेव झुलेलाल मंदिर हादसे की जांच का मामला अब कोर्ट पहुंच गया है।मध्य प्रदेश शासन, इंदौर कलेक्टर, नगर निगम, मंदिर ट्रस्ट तथा जांच अधिकारी के विरुद्ध  याचिका दाखिल की गई है।कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में वकील के माध्यम से याचिका दायर की है।

इंदौर: रामनवमी को इंदौर के स्नेह नगर के बेलेश्वर महादेव झुलेलाल मंदिर हादसे की जांच का मामला अब कोर्ट पहुंच गया है। घटना की पारदर्शी जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराने तथा दोषियों पर कठोर कारवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने उच्च न्यायलय में जनहित याचिका दायर की। यह मामला बेलेश्वर महादेव झुलेलाल मंदिर स्नेह नगर इंदौर की बावड़ी पर अवैध कब्जे एवं अवैध निर्माण का है। 

मध्य प्रदेश शासन, इंदौर कलेक्टर, नगर निगम, मंदिर ट्रस्ट तथा जांच अधिकारी के विरुद्ध  याचिका दाखिल की गई है। कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में वकील के माध्यम से याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि इस घटना की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जाए।

याचिकाकर्ता ने इंदौर नगर निगम द्वारा पूर्व में शहरी सीमा में आने वाले कुंआ बावडियो पर अतिक्रमण की रिपोर्ट एंव उससे संबंधित दस्तावेजों, अतिक्रमण हटाने को लेकर दिए गए नोटिसों को भी पेश किया है। याचिका में कहा गया है कि शहरी सीमा में करीब 609 जलाशय पर अतिक्रमण एवं अवैध निर्माणहै। निगम ने हजारों नोटिस देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए।

टॅग्स :कांग्रेसइंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े