लाइव न्यूज़ :

केरल सोना तस्करी मामला: मंत्री के एनआईए टीम के सामने पेश होने के बाद कांग्रेस-भाजपा ने केरल के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा

By भाषा | Updated: September 17, 2020 17:11 IST

अलप्पुझा जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र हरीपाड में संवाददाता सम्मेलन में चेन्नीथला ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) किसी अपराध के लिए किसी से पूछताछ करती है। कम से कम अब मुख्यमंत्री को जलील से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में सोना तस्करी मामले में एनआईए की टीम के समक्ष उच्च शिक्षा मंत्री के टी जलील के पेश होने के बाद विपक्ष ने साधा निशाना कांग्रेस और भाजपा ने केरल सरकार पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की ।

तिरुवनंतपुरम: केरल में सोना तस्करी मामले में एनआईए की टीम के समक्ष उच्च शिक्षा मंत्री के टी जलील के पेश होने के बाद विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की ।

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए और चुनाव का सामना करना चाहिए । जवाब में कानून मंत्री ए के बालन ने कहा कि ‘‘जानकारी लेना’’ जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और किसी को भी इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है।

अलप्पुझा जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र हरीपाड में संवाददाता सम्मेलन में चेन्नीथला ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) किसी अपराध के लिए किसी से पूछताछ करती है। कम से कम अब मुख्यमंत्री को जलील से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री इस्तीफा मांगने से इसलिए इनकार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि जांच की जद में उनका कार्यालय भी आ जाएगा। सरकार को इन परिस्थितियों में इस्तीफा दे देना चाहिए और चुनाव का सामना करना चाहिए।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि जलील गंभीर किस्म के आरोपों का सामना कर रहे हैं, उन्हें त्यागपत्र देना चाहिए । उन्होंने कहा कि सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। घटनाक्रम पर मंत्री के कार्यालय या एनआईए की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है । 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर