लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: यूपी में दो समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष, एक 16 वर्षीय किशोर की मौत, 8 लोग जख्मी

By भाषा | Updated: May 5, 2020 14:00 IST

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि सुहैल खान, अखिलेश चौरसिया की बहन से फोन पर बात किया करता था, जिसको लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देजिला अस्पताल से पांच घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इस वारदात में हमजा उर्फ फरदीन खान (16) की मौत हो गई।

बलियाबलिया जिले के खेजुरी क्षेत्र में दो संप्रदायों से जुड़े लोगों के बीच हिंसक झड़प में एक किशोर की मौत हो गई तथा दोनों पक्षों के कुल 8 व्यक्ति घायल हो गये । पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया की खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में सोमवार रात दो संप्रदाय से जुड़े लोगों में के बीच शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस वारदात में हमजा उर्फ फरदीन खान (16) की मौत हो गई तथा दोनों पक्षों के कुल आठ व्यक्ति घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से पांच को जिला अस्पताल द्वारा रेफर करने पर वाराणसी ले जाया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि सुहैल खान, अखिलेश चौरसिया की बहन से फोन पर बात किया करता था।

सोमवार रात सुहैल का रिश्तेदार वसीम अपने परिवार की एक महिला के साथ अखिलेश के घर के पास से गुजर रहा था तभी अखिलेश ने वसीम से सुहैल की शिकायत कर दी और इसी दौरान अपशब्द भी कहे। उन्होंने बताया कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में हिंसक संघर्ष हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। हालात के मद्देनजर गांव में पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। इस मामले में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।  

इसके अलावा बता दें कि बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार यादव ने बताया कि टड़वा गांव में सुबह एक नाली की मरम्मत करायी जा रही थी तभी दूसरे पक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया था।

इसके बाद बात बढ़ गयी और दोनों पक्ष के लोग एक—दूसरे पर लाठी—डंडे लेकर टूट पड़े थे। उन्होंने बताया कि इस वारदात में सुरेंद्र नाथ पांडेय (60) की मौत हो गई थी तथा पांच अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गये थे।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमकेसबलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?