लाइव न्यूज़ :

Nainital Rape: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद नैनीताल में बवाल, दुकान पर तोड़फोड़; मस्जिद पर किया पथराव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2025 10:33 IST

Nainital Rape: नैनीताल में बुधवार रात सांप्रदायिक तनाव भड़क गया, जब एक 65 वर्षीय व्यक्ति को नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Open in App

Nainital Rape:  नैनीताल, एक मई (भाषा) उत्तराखंड के नैनीताल में एक नाबालिग लड़की के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव भड़क गया और आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा तोड-फोड़ की। यौन उत्पीड़न का आरोप 60 साल के एक व्यक्ति पर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पेशे से ठेकेदार उस्मान नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इलाके में शांति कायम रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लड़की के कथित यौन उत्पीड़न के बाद बुधवार रात आठ बजे उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाने की खबर फैलते ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों की कुछ दुकानों को निशाना बनाते हुए उनमें तोड़-फोड़ की गयी जबकि एक निकटवर्ती मस्जिद पर पत्थर फेंके गए।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगा रही भीड़ ने वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और क्षेत्र में स्थित कुछ मकानों पर भी पत्थर फेंके जिससे उनकी खिड़कियों के शीशे टूट गए। नैनीताल के शहर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उग्र लोगों को शांत करने का प्रयास किया।

प्रदर्शन आधी रात के बाद भी जारी रहे जिसे देखते हुए पुलिस तनाव बढ़ने से रोकने के लिए देर रात दो बजे तक गश्त करती रही। चंद्र ने बताया कि शांति कायम रखने के लिए पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नउत्तराखण्डदुष्कर्मरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली