लाइव न्यूज़ :

Coimbatore Car Blast: चेन्नई से आरोपियों को कोयंबटूर लेकर पहुंची एनआईए, टीम जमीशा मुबीन के आवास गई, जानें क्या है पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 11, 2023 17:12 IST

Coimbatore Car Blast: तमिलनाडु के कोयंबटूर में पिछले साल अक्टूबर में एक कार में सिलेंडर फटने की घटना की जांच कर रहा राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) चेन्नई से लाए गए चार आरोपियों से पूछताछ कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों को जांच के लिए विस्फोट स्थल के पास विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया।11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और चेन्नई के पास पुझाल केंद्रीय जेल में रखा गया है।मुबीन के आवास से तीसरी मंजिल पर कार में सिलेंडर ले जाने में कैसे मदद की।

कोयंबटूरः तमिलनाडु के कोयंबटूर में संगमेश्वर मंदिर के सामने 23 अक्टूबर 2022 को हुए कार विस्फोट की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अपनी हिरासत में लिए गए चार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपियों को जांच के लिए विस्फोट स्थल के पास विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि इन चारों को सबूत इकट्ठा करने के लिए सिलेंडर फटने की घटना में झुलसने से मरे जमीशा मुबीन के घर ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि इस घटना को मुबीन द्वारा आतंकवादी हमले के रूप में देखा गया था। उन्होंने कहा कि अब तक इस सिलसिले में 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और चेन्नई के पास पुझाल केंद्रीय जेल में रखा गया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी 23 अक्टूबर को दिवाली से एक दिन पहले हुए आतंकी विस्फोट की जांच कर रही है, जिसमें जमीशा मुबीन की मौत हो गई थी। एनआईए की टीम मुबीन के आवास पर ले गई। उन्होंने मुबीन के आवास से तीसरी मंजिल पर कार में सिलेंडर ले जाने में कैसे मदद की।

चेन्नई के पूनमल्ली में एनआईए की विशेष अदालत ने छह आरोपियों को 7 जनवरी को 10 दिन की हिरासत में दे दिया था। संदिग्ध मास्टरमाइंड जमीशा मुबीन (29) विस्फोट में मारा गया था। पुलिस ने शुरू में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। मुहम्मद अजहरुद्दीन, अफसर खान, मुहम्मद थल्हा, मुहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल और मुहम्मद नवाज इस्माइल सभी कोयम्बटूर के रहने वाले हैं।

एनआईए ने 7 दिसंबर को कोयम्बटूर के पोदनूर के 25 वर्षीय मोहम्मद थौफीक, नीलगिरी के कुन्नूर के 39 वर्षीय उमर फारुक और कोयंबटूर के दक्षिण उक्कड़म के 28 वर्षीय फिरोज खान को गिरफ्तार किया था। जांच दल ने 21 दिसंबर से नौ दिनों के लिए हिरासत में अजहरुद्दीन, अफसर खान, इस्माइल, फारुक और फिरोज खान से पूछताछ की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतमिलनाडुकेरलदिवालीबम विस्फोटएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली