लाइव न्यूज़ :

एक अरब रुपये कीमत की कोकीन बरामद, 9 गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय गिरोह ध्वस्त

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 15, 2019 08:22 IST

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने मादक पदार्थ तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार विदेशियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है और 20 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों से 20 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है. अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इसी के साथ हाल के महीने में करीब 1,300 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों की जब्ती की गई है.

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने मादक पदार्थ तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार विदेशियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है और 20 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है.

अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इसी के साथ हाल के महीने में करीब 1,300 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों की जब्ती की गई है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में अमेरिकी व्यक्ति और इंडोनेशियाई महिला शामिल हैं. एनसीबी के उप महानिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) एस. के. झा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एनसीबी जांचकर्ताओं द्वारा गाजियाबाद के गोदाम और महिपालपुर के होटल सहित विभिन्न स्थलों से जब्त नशीला पदार्थ नए साल की पूर्वसंध्या पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली रेव पार्टी में इस्तेमाल किया जाना था.

उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं ने करीब नौ महीने से मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत इस महीने की शुरुआत में वसंत कुंज इलाके स्थित मॉल से इंडोनेशियाई महिला एम. रेनहार्ट को पकड़ा था. झा ने कहा, '' हमने नौ लोगों की गिरफ्तारी के साथ अंतर्राष्ट्रीय गिरोह को ध्वस्त कर दिया है.

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई