लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप: नाबालिग लड़की एक साल से माँग रही थी इंसाफ, जानिए पिछले 10 महीनों में कब क्या हुआ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 11, 2018 10:56 IST

उत्तर प्रदेश के बांगरमऊ सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर 17 वर्षीय युवती ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। मामला पिछले साल जून का है। लड़की का आरोप है कि यूपी पुलिस ने उसकी शिकायत के बाजवूद विधायक को बचा रही थी।  

Open in App

उन्नाव, 11 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सूबे को "उत्तम प्रदेश" बताते हैं लेकिन शायद जमीनी हकीकत कुछ और प्रतीत होती है। योगी राज में एक 17 वर्षीय लड़की करीब 10 महीने से खुद के साथ सामूहिक बलात्कार होने की शिकायत लेकर दर-दर इंसाफ के लिए भटकती रही। लड़की ने बांगरमऊ के विधायक और बीजेपी नेता कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई अतुल सिंह सेंगर एवं अन्य पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। इसी बीच लड़की के पिता की दबंगों द्वारा बुरी तरह पिटाई की गयी। पिटाई का आरोपी विधायक के भाई और अन्य लोगों पर लगा। यूपी पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई करने के बजाय आरोपी विधायक की शिकायत पर पीड़िता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के घायल पिता की पुलिस हवालात में मौत हो गयी। पीड़िता के पिता की मौत के बाद मामले ने मीडिया में तूल पकड़ना शुरू कर दिया जिसके बाद यूपी पुलिस के सुर बदले और एफआईआर में विधायक का नाम शामिल किया गया। पीड़िता के पिता की पिटाई करने के आरोप में विधायक के भाई को गिरफ्तार किया गया। आइए हम आपको बताते है कि यूपी की कानून-व्यवस्था का दारुण रूप सामने लाने वाली इस कहानी में कब-कब क्या -क्या हुआ- 

 रेप आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और पीड़िता के चाचा का ऑडियो वायरल, मामले को खत्म करने की कोशिश

ऐसे में आज शाम रिपोर्ट मिलने के बाद सीएम योगी बड़ा  एक्शन लेंगे। बता दें कि बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया, कहा कि उसे नौकरी का झांसा देकर विधायक के पास पहुंचाया गया। वहीं, एक वीडियो भी इन दिनों वायरल हो रहा है जो पीड़िता के पिता का बताया जा रहा है जिसमें पिता खून से लथपथ मदद की गुहार लगा रहा है।आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, अतुल सिंह सेंगर पर पीड़िता के पिता के साथ मारपीट का आरोप है।

उन्नाव गैंग रेप केसः UP पुलिस ने बताया-इस वजह से हुई पीड़िता के पिता की मौत

2017 से 2018 के बीच केस में जानें क्या-क्या हुआ

11 जून 2017: एक दिन शुभम नाम के लड़के साथ लड़की अचानक गायब हो गई और ने शुभम पर आरोप लगाया, अवधेश पर केस किया21 जून 2017: जिसके बाद जांच के बाद पीड़िता पुलिस को मिली22 जून 2017: मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता ने बयान में कहा कि उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया है। जो बीजेपी विधायक के समर्थक गैं। जिसके बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार किए गए।22 जुलाई 2017: पीएम को पीड़िता ने चिट्ठी लिखी और विधायक कुलदीप सेंगर पर रेप का आरोप लगाया30 अक्टूबर 2017: पीड़िता व उसके परिवार पर विधायक समर्थकों ने मानहानि का केस किया, पीड़िता के घरवालों पर विधायक को रावण बताने वाला पोस्टर लगाने का आरोप22 फरवरी 2018:  उन्नाव जिला अदालत में पीड़िता ने अर्जी दी, जिसमें विधायक पर रेप का आरोप लगाया, उसमें शुभम की मां पर नौकरी के बहाने विधायक के घर ले जाने का आरोप लगाया गया।3 अप्रैल 2018: कोर्ट से आते समय पीड़िता के परिवार पर हमला,  विधायक के भाई ने की मारपीट। पुलिस ने आरोपियों की जगह पीड़िता के पिता पर आर्म्स एक्ट में केस किया।4 अप्रैल 2018: विधायक समर्थकों पर डीएम से शिकायत के बाद केस दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस ने विधायक के भाई पर कोई केस नहीं किया।4 अप्रैल 2018: पीड़िता के पिता को जेल भेज दिया गया।9 अप्रैल 2018: 4 दिन बाद सुबह पीड़िता के पिता की मौत हो गई, पुलिस ने तब चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।जिसमें विधायक के भाई को भी गिरफ्तार किया गया।10 अप्रैल 2018: पीड़िता के पिता के पोस्टमार्टम के बाद हत्या की धारा जोड़ी गई। लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसवाले निलंबित किए गए, जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया।11 अप्रैल 2018: सीएम योगी के आदेश के बाद एसआई का गठन किया गया और 11 अप्रैल शाम तक रिपोर्ट पेश की जानी है।

टॅग्स :गैंगरेपयोगी आदित्यनाथक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा