लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: 12वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की गई जान, मां ने मौत पर किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 10, 2018 09:31 IST

गाजियाबाद के गोविंदपुरम की गौड़ होम्स सोसायटी में एक छात्रा की मौत हो गई है। खबर के मुताबिक यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की 12वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। 

Open in App

गाजियाबाद, 10 अप्रैल: गाजियाबाद के गोविंदपुरम की गौड़ होम्स सोसायटी में एक छात्रा की मौत हो गई है। खबर के मुताबिक यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की 12वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। 

छात्रा की मौत से हर को सक्ते में है। पुलिस की मानें तो  अब तक की जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। वहीं, इस हादसे पर  परिवार का कहना है कि किशोरी एक साल से डिप्रेशन में थी। मृतक छात्रा का नाम शालिनी डागर बताया जा रहा है जो, गोविंदपुरम के ही एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। 

मृतिका का परिवार गौड़ होम्स में किराये पर रहता है। घर में मां मनीषा, बड़ी बहन शालू और 7 साल का भाई है। पिता राकेश डागर की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। वह प्रॉपर्टी कारोबारी थे। ऐसे में मां का कहना है कि हादसे की  रात रविवार को उसने पूरे परिवार ने साथ में डिनर किया था। इसके बाद रात करीब 12 बजे तक सभी साथ में टीवी देखते रहे और फिर वह सोने चली गईं। जिसके बाद का ये हादसा है।

वहीं, पुलिस की मानें तो रात करीब 12:40 बजे शालिनी अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरी। जिसके बाद पुलिस को घटना के बारे में अवगत करवाया गया। वहीं, परिवार को इस हादसे के बारे में कुछ भी पता नही है। सीसीटीवी के मुताबिक गिरते समय शालिनी की बॉडी एक रेलिंग से टकराई, जिससे उसका एक हाथ कट गया।

जिसके बाद वह मार्केट एरिया में गिरी थी। वहीं, मां का कहना है कि उनकी बेटी कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी और उसके ऊपर ऊपरी साया भी था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये