लाइव न्यूज़ :

मंदिर से लौटी 8वीं की छात्रा से पड़ोसी ने किया रेप, पुलिस की गिरफ्त से फरार है आरोपी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2018 19:15 IST

घटना की सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस अस्पताल पहुंची। पीडिता को होश आ गया था। होश में आने के बाद छात्रा ने पूरी बात पुलिस को बताई।

Open in App

बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित एक क्वार्टर में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पीड़िता क्वार्टर से सटे शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा के बाद घर लौट रही छात्रा को अकेले देख दुष्कर्मी मुंह बंद कर झाडियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने नाबालिग छात्रा को वही उसी स्थिति में छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

बताया जाता है कि शाम सात बजे तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तो उसकी मां पड़ोसियों के साथ ढूंढने निकली। इसी दौरान मंदिर के समीप झाड़ी से कराहने की आवाज सुनाई पड़ी। जब टॉर्च की रोशनी में देखी तो बेटी अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। छात्रा लहूलुहान थी और बेहोशी की हालत में बड़बड़ा रही थी। बेटी की स्थिति देख मां की चीख पुकार पर पडोसी दौडे़ और पीडिता को इलाज के लिए अस्पताल ले गये।

घटना की सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस अस्पताल पहुंची। पीडिता को होश आ गया था। होश में आने के बाद छात्रा ने पूरी बात पुलिस को बताई। छात्रा दुष्कर्मी की पहचान बताते हुए कहा कि मैं उसे भैया बोलती थी। घटना के समय से भी मैं उसके सामने गिड़गिडा रही थी। लेकिन, उसने रहम नहीं किया। इस मामले में एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि दुष्कर्मी की पहचान हो गई है। वह धनकाढा गांव का राजू यादव है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पीडिता आठवीं की छात्रा है और अपने मां-बाप के साथ इसीआई कंपनी के क्वार्टर में रहती है। उसकी गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा है। पीड़िता छात्रा की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े