पुणे की यरवदा जेल में कैदियों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में दो जेलकर्मी घायल, 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2022 13:48 IST2022-11-09T13:46:48+5:302022-11-09T13:48:32+5:30
पुणे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पथराव का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पांच कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कुछ कैदियों के साथ दो जेल कर्मी भी घायल हो गए।

पुणे की यरवदा जेल में कैदियों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में दो जेलकर्मी घायल, 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Highlights घटना मंगलवार शाम की है।झड़प में दो जेलकर्मी घायल हुए हैं।
पुणेः यहां के यरवदा जेल में कैदियों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें दो जेलकर्मी घायल हो गए हैं। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम पुणे की यरवदा जेल में कैदियों के दो समूहों के बीच झड़प हुई और दोनों तरफ से पथराव हुए जिसमें दो जेलकर्मी घायल हो गए।
पुणे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पथराव का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पांच कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कुछ कैदियों के साथ दो जेल कर्मी भी घायल हो गए।