लाइव न्यूज़ :

'शांति' दिखाने के चक्कर में 'सुरक्षा और न्याय' की खुद ही आहुति दे रही दिल्ली पुलिस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 15, 2019 15:08 IST

आरोप है कि एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुलिस के पास लूट की शिकायत लेकर गई थीं, लेकिन पुलिस ने उनकी मदद से पहले अपना रेकॉर्ड दुरुस्त रखना जरूरी समझी। महिला ने कहा कि उसके साथ दो अज्ञात बदमाशों ने गर्दन दबाकर लूटपाट की, लेकिन पुलिस ने झपटमारी की एफआईआर लिख दी।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि डीसीपी ने गुरुवार सुबह कहा कि इस गड़बड़ को दुरुस्त कर लिया गया है। लूट की धाराएं जोड़ दी गई हैं।नरेंद्र इस फर्क को नहीं समझते होते तो यह अपराध पुलिस के रजिस्टर में झपटमारी बनकर दर्ज रह गया होता। 

दिल्ली पुलिस के स्लोगन में शांति, सुरक्षा और न्याय है, लेकिन वह 'शांति' कायम करने के चक्कर में कई बार ऐसे काम कर देती है कि उसकी नियत पर सवाल उठने लगते हैं।

आरोप है कि एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुलिस के पास लूट की शिकायत लेकर गई थीं, लेकिन पुलिस ने उनकी मदद से पहले अपना रेकॉर्ड दुरुस्त रखना जरूरी समझी। महिला ने कहा कि उसके साथ दो अज्ञात बदमाशों ने गर्दन दबाकर लूटपाट की, लेकिन पुलिस ने झपटमारी की एफआईआर लिख दी।

हालांकि डीसीपी ने गुरुवार सुबह कहा कि इस गड़बड़ को दुरुस्त कर लिया गया है। लूट की धाराएं जोड़ दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, पटेल नगर पुलिस को सोमवार रात मनमोहिनी ने शिकायत देते हुए अपने साथ लूटपाट की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने झपटमारी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी।

लूट जघन्य अपराध की श्रेणी में आती है, जबकि झपटमारी कम गंभीर मानी जाती है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मनमोहिनी (70) सोमवार रात मंदिर से लौट रही थीं। घर के पास दो युवकों ने उनको रोक लिया। एक ने गर्दन दबा दी, जबकि दूसरे ने सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। इसके बाद फरार हो गए।

मनमोहिनी ने अपने बेटे नरेंद्र को जानकारी दी। फिर पुलिस को शिकायत दी गई। नरेंद्र ने बताया कि पुलिस को घटना सही तरीके से बताई गई थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दी तो उसमें झपटमारी लिखी गई थी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई और उन्होंने गलती सुधारने की बात कही।

नरेंद्र इस फर्क को नहीं समझते होते तो यह अपराध पुलिस के रजिस्टर में झपटमारी बनकर दर्ज रह गया होता। 

शुरुआत में गड़बड़ी हुई थी, लेकिन जानकारी मिलने के बाद उसको ठीक कर लिया गया। यह घटना लूट की ही थी, जिसके बाद पुलिस ने लूट की धाराएं जोड़ दी है।एमएस रंधावा, डीसीपी सेंट्रल

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह