लाइव न्यूज़ :

CISF जवान की घनौनी हरकत, चॉकलेट देने के बहाने अपने ही सहकर्मी की 4 चाल की बेटी के साथ किया रेप

By भाषा | Updated: January 18, 2020 19:45 IST

पुलिस ने कहा कि आरोपी पीड़िता को जानता था क्योंकि पीड़िता आरोपी के एक सहकर्मी की बेटी है जो पारादीप स्थित आईओसीएल की रिफाइनरी परियोजना में तैनात है।

Open in App
ठळक मुद्देजगतसिंहपुर जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक बी सी मिश्रा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात आरोपी ने शुक्रवार को कथित तौर पर बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया

ओडिशा के पारादीप में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर अपने सहकर्मी की चार वर्षीय बेटी को चॉकलेट देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी तमिलनाडु का रहने वाला है और यहां इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के आवासीय परिसर में तैनात था।

जगतसिंहपुर जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक बी सी मिश्रा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पीड़िता को जानता था क्योंकि पीड़िता आरोपी के एक सहकर्मी की बेटी है जो पारादीप स्थित आईओसीएल की रिफाइनरी परियोजना में तैनात है।

सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात आरोपी ने शुक्रवार को कथित तौर पर बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि बच्ची के परिवार द्वारा शनिवार को अभयचंदपुर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण हो चुका है और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :रेपओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद