लाइव न्यूज़ :

चप्पल में सात लाख की भांग लेकर जा रहा था, एयरपोर्ट पर दबोच लिया गया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: July 13, 2019 15:33 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स की चप्पलों में करीब 910 ग्राम भांग छिपाई गई थी। भांग को चप्पलों के तल्ले में पन्नी में लपेटकर कुछ इस तरह रखा गया था कि वह उसमें छिप जाए। 

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के कन्नूर में एक शख्स को करीब सात लाख रुपये की भांग के साथ पकड़ा गया।सीआईएसएफ जवानों शख्स की चप्पलों में से भांग बरामद की। बाद में उसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सुपुर्द कर दिया गया।

केरल के कन्नूर हवाईअड्डे पर एक शख्स को करीब सात लाख रुपये कीमत की भांग के साथ दबोच लिया गया। शख्स ने चप्पलों में भांग को छिपाया था। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों ने भांग बरामद की।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक अजास वलियाबल्लात नाम के यात्री को भांग के साथ पकड़ा गया। बाद में शख्स और भांग को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हवाले कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स की चप्पलों में करीब 910 ग्राम भांग छिपाई गई थी। भांग को चप्पलों के तल्ले में पन्नी में लपेटकर कुछ इस तरह रखा गया था कि वह उसमें छिप जाए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में भांग और गांजा पर प्रतिबंध है। हालांकि कुछ राज्यों में भांग को कानूनी मान्यता दी गई है लेकिन गांजा पूरी तरह से बैन बताया जाता है। समय-समय पर भांग और गांजे के उत्पादन और कारोबार को मान्यता देने को लेकर मांग उठती रही है। 

भांग और गांजा का इस्तेमाल औषधीय लाभों के लिए करने को लेकर योगगुरु रामदेव के साथी आचार्य बालकृष्ण भी मांग रख चुके हैं। उनका कहना है कि भांग और गांजे के नशे वाले तत्वों के अलावा उनमें व्याप्त औषधीय तत्वों को लेकर शोध किए जाने चाहिए जो मनुष्य के लिए औषधि का काम कर सकें।

कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर भी भारत में भांग और गांजे को लीगल करने को लेकर एक लेख के माध्यम से मांग कर चुके हैं। साल भर पहले जून 2018 में शशि थरूर ने एक लेख के माध्यम से कहा था कि भांग और गांजा को कानूनी मान्यता देने से इससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियां देश में पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। 

थरूर ने बताया था कि 1985 में पहली बार भारतीय कानून में भांग को प्रतिबंधित किया गया था। इससे करीब दो दशक पहले यानी 1961 में भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नारकोटिक ड्रग्स संधि पर हस्ताक्षर किए थे। 

टॅग्स :केरलक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया