लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो में 50 लाख रुपये लेकर घूम रहा था 19 साल का लड़का, CISF ने गिरफ्तार किया तो हुआ ये खुलासा

By भाषा | Updated: November 25, 2019 11:05 IST

सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि युवक के प्रबंधक जल्पेश केबी पटेल(32) स्टेशन पहुंचे और उन्होंने बताया वह परिवहन आयोग के व्यवसाय से जुड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीआईएसएफ ने 500, 200 और 100 रुपये की नोट वाले कुल 50 लाख रुपये बैग से बरामद किए।बरामद नकदी भी व्यापारिक कार्यों के लिए चांदनी चौक भेजी जा रही थी।

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ जवानों ने 19 वर्षीय नवयुवक को गैरकानूनी रूप से 50 लाख रुपये नकद लेकर जाते हुए पकड़ा। अधिकारियों के अनुसार नवयुवक गुजरात स्थित ट्रांसपोर्टर की तरफ से यह रुपये ले कर जा रहा था। उन्होंने बताया कि ठाकुर दिलीप नाम का युवक एक बैग लेकर चांदनी चौक जाने के लिए बाराखम्बा मेट्रो स्टेशन पहुंचा जहां उसे पकड़ लिया गया।

सीआईएसएफ ने 500, 200 और 100 रुपये की नोट वाले कुल 50 लाख रुपये बैग से बरामद किए। इतनी बड़ी रकम लेकर जाने के बारे में उचित जानकारी नहीं दे पाने पर युवक के नियोक्ता को तलब किया गया।

सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि युवक के प्रबंधक जल्पेश केबी पटेल(32) स्टेशन पहुंचे और उन्होंने बताया वह परिवहन आयोग के व्यवसाय से जुड़े हैं और अहमदाबाद के अपने नियोक्ता ध्रुव भाई पोल के निर्देश पर नकदी का लेनदेन करते हैं। यह नकदी भी व्यापारिक कार्यों के लिए चांदनी चौक भेजी जा रही थी।

उन्होंने बताया कि उचित कारणों का पता नहीं चलने और नकदी से जुड़े दस्तावेजों नहीं होने पर कुल धन और इस मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। सरकार ने 2017 के बाद से कालेधन की जांच से जुड़े कानूनी उपाय के तहत एक बार में दो लाख रुपये से अधिक की नकद राशि के लेनदेन पर प्रतिबंध लगाया है।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO