लाइव न्यूज़ :

Churu Rajasthan: कार और ट्रक में टक्कर, घर में मातम?, 3 भाई अरुण सोनी, डिंपल सोनी और पंकज सोनी की सड़क हादसे में मौत, सगाई समारोह में जा रहे थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2025 15:37 IST

मृतकों में रतनगढ़ नगर पालिका के लेखाकार अरुण सोनी (50) भी शामिल थे। मौसी के बेटे गंगानगर निवासी डिंपल सोनी (35) और सरदारशहर निवासी पंकज सोनी (32) की भी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद ट्रक भी हाईवे पर पलट गया। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को रतनगढ़ के अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।तीनों रतनगढ़ में सगाई समारोह में शामिल होने के बाद सरदारशहर लौट रहे थे।

जयपुरः राजस्थान के चूरू जिले में कार और ट्रक की टक्कर में एक लेखाधिकारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तीनों लोग रिश्ते में भाई थे। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात रतनगढ़ थाना क्षेत्र में लधासर गांव के पास मेगा हाईवे पर हुआ। रतनगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह ने बताया कि तीनों रतनगढ़ में सगाई समारोह में शामिल होने के बाद सरदारशहर लौट रहे थे। मृतकों में रतनगढ़ नगर पालिका के लेखाकार अरुण सोनी (50) भी शामिल थे। मौसी के बेटे गंगानगर निवासी डिंपल सोनी (35) और सरदारशहर निवासी पंकज सोनी (32) की भी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद ट्रक भी हाईवे पर पलट गया। इसके चलते हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को रतनगढ़ के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ओडिशा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत

ओडिशा में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आज सुबह भुवनेश्वर के टंकपानी इलाके में पुरी बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बाइक गलत दिशा से आ रही थी, जबकि कार 'पुरी' की ओर जा रही थी।

उन्होंने बताया, शवों को पोस्टमार्टम के लिए कैपिटल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि कार के मालिक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी कि मृतक शहर के जीजीपी कॉलोनी में निवासी थे।

दूसरी घटना में मयूरभंज जिले के बारीपदा सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मंचबंधा के पास एक एसयूवी द्वारा टक्कर मारे जाने से एक अन्य वाहन सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक मयूरभंज जिले के सुलियापाड़ा इलाके के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि एसयूवी बेतानती इलाके से बारीपदा शहर की ओर जा रही थी।

जबकि ऑटो विपरीत दिशा से आ रहा था। एक अन्य घटना में, सोमवार देर रात भुवनेश्वर के यूनिट-चार शास्त्री नगर इलाके के पास एक तेज रफ्तार लग्जरी कार सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। हालांकि, पुलिस ने बताया कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO