लाइव न्यूज़ :

बहन से प्रेम विवाह किया, शख्स ने दोस्त को मार डाला, शव खेत में मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2022 21:54 IST

मनीष की विकास की बहन से भी दोस्ती हो गई थी, लगभग दस माह पूर्व मनीष और पूजा ने घर से भाग शादी कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। मनीष का शव रविवार को एक खेत में मिला। बीती रात वह विकास से मिलने गया लेकिन वापस नहीं आया।

जयपुरःराजस्थान के चूरू जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसकी बहन से प्रेम विवाह करने वाले अपने एक दोस्त की हत्या कर दी। राजगढ़ थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मनीष और विकास कुछ महीने पहले हरियाणा की एक जेल में न्यायिक हिरासत के दौरान दोस्त बने थे।

मनीष बलात्कार के मामले में आरोपी था जबकि विकास पेट्रोल पंप लूट के एक मामले में हिरासत में था। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच दोस्ती हो जाने से मनीष का विकास के घर आना जाना शुरू हो गया था और इसी दौरान मनीष की विकास की बहन से भी दोस्ती हो गई थी, लगभग दस माह पूर्व मनीष और पूजा ने घर से भाग शादी कर ली थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ इससे विकास नाराज हो गया और उसने मनीष को जान से मारने की धमकी दी। मनीष दिल्ली में ट्रासपोर्ट का काम करता था और हाल ही में चूरू आया था। बीती रात वह विकास से मिलने गया लेकिन वापस नहीं आया। मनीष का शव रविवार को एक खेत में मिला।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। 

केरल में पत्नियों की अदला-बदली को लेकर सात गिरफ्तार किये गये

कोट्टायम के समीप कारुकाचल में सात लोगों को पत्नियों की कथित अदला-बदली के सिलसिले में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जिसकी पत्नी ने शिकायत की थी कि उसे उसका पति अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए बाध्य कर रहा था।

पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत की जांच के दौरान इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता को अन्य पुरुषों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए बाध्य किया गया। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि इस महिला को उसके पति ने अन्य के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

जांच से पुलिस गिरोह तक पहुंची। पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि गिरोह टेलीग्राम , मेसेंजर ऐप से एक दूसरे से संपर्क करते थे। आरोपियों को कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इस चैट ग्रुप में हजारों सदस्य हैं ,इसलिए इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा