लाइव न्यूज़ :

19 साल की मूक बधिर युवती से दुष्कर्म, दो महीने पहले खेत में दिया गया अंजाम, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 25, 2022 13:45 IST

पुलिस के अनुसार, युवती (19) से दुष्कर्म का मामला चित्तौड़गढ़ जिले के सदास थाने में दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में जांच में युवती दो माह की गर्भवती पाई गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया। पुलिस ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी लेने के लिए सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की मदद ली।विशेषज्ञ के साथ बातचीत में पीड़िता ने कहा कि करीब दो महीने पहले एक खेत में उसके साथ बलात्कार किया गया था।

जयपुरः राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता पेट दर्द और रक्तस्राव की समस्या लेकर भीलवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंची थी।

पुलिस के अनुसार, युवती (19) से दुष्कर्म का मामला चित्तौड़गढ़ जिले के सदास थाने में दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में जांच में युवती दो माह की गर्भवती पाई गयी है। अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया। पुलिस ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी लेने के लिए सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की मदद ली।

पुलिस के अनुसार, सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ के साथ बातचीत में पीड़िता ने कहा कि करीब दो महीने पहले एक खेत में उसके साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस ने शुरू में कहा था कि यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला लगता है, लेकिन बाद में पीड़िता के साथ विस्तृत बातचीत के आधार पर उसने इसे दुष्कर्म का मामला बताया जो पीड़िता के अनुसार, चित्तौड़गढ़ में हुआ है।

भीलवाड़ा की पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि युवती के माता-पिता चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं और उसके पिता भीलवाड़ा में मजदूरी करते हैं। सिद्धू ने कहा, 'लड़की से मिली सूचना के आधार पर कल रात चित्तौड़गढ़ जिले में मामला दर्ज कर लिया गया है। चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि सदास थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, " हम लड़की द्वारा दिए गए विवरण की पुष्टि कर रहे हैं।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा