लाइव न्यूज़ :

पत्थर से कुचलकर पहले की पत्नी की हत्या फिर ट्रेन के आगे कूदकर पति ने दी जान, पढ़े पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 18, 2019 15:05 IST

हत्यारा पति सूरजभान केशरवानी पेश से एक व्यवसायी था। जो चित्रकूट जिले में एक रेस्तरां चलाता था। पत्नी की हत्या उसने झगड़े के बाद की।

Open in App
ठळक मुद्देपति ने रेलवे स्टेशन के पिपरावल पुल के पास ट्रेन के सामने कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

चित्रकूट जिले में एक व्यवसायी ने अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने सोमवार को बताया कि जिले के शोभा सिंह में पुरवा निवासी सूरजभान केशरवानी (50) एक रेस्तरां चलाता था। उसका शनिवार आधी रात अपनी पत्नी आशा उर्फ रानी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था।

इसी बीच उसने पत्थर से आशा के सिर पर वार करके उसकी कथित हत्या कर दी। बाद में, उसने रेलवे स्टेशन के पिपरावल पुल के पास ट्रेन के सामने कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस सूरजभान के शव की शिनाख्त कराए जाने के बाद जब रविवार तड़के उसके घर पहुंची, तो उसकी पत्नी का शव घर में एक रजाई में छिपा मिला। सिंह ने बताया कि सूरजभान के बेटे बसन्त की तहरीर पर आशा की हत्या के बाद सूरजभान द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े