लाइव न्यूज़ :

Chitrakoot Wife knife murder: घर में बंद कर 10 साल के बेटे के सामने पत्नी को चाकू से काट डाला, चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े लेकिन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2024 10:52 IST

Chitrakoot Wife knife murder: चित्रकूट जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कर्वी कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर कस्बे में प्रदोष पटेल (33) नामक युवक ने शनिवार की रात बंद कमरे में चाकू से हमला कर अपनी पत्नी कुशबाला (30) की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देChitrakoot Wife knife murder: पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। Chitrakoot Wife knife murder: पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और कुशबाला को मृत अवस्था में पाया।Chitrakoot Wife knife murder: प्रदोष पटेल को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Chitrakoot Wife knife murder: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर कस्बे में एक युवक ने चाकू से हमला कर अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। चित्रकूट जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कर्वी कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर कस्बे में प्रदोष पटेल (33) नामक युवक ने शनिवार की रात बंद कमरे में चाकू से हमला कर अपनी पत्नी कुशबाला (30) की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि हमले के दौरान कुशबाला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पड़ोसियों ने पहुंचकर पहले दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को इस बारे में सूचित किया। एएसपी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और कुशबाला को मृत अवस्था में पाया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के साथ प्रदोष पटेल को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कलह की वजह से यह घटना हुई है।

प्रदोष मूल रूप से सपहा गांव का रहने वाला है और पिछले कई साल से शिवरामपुर कस्बे में रहकर मोबाइल फोन मरम्मत और जन सेवा केंद्र के संचालन का काम करता है। एएसपी के अनुसार घटना के समय दंपति का 10 साल का बेटा मौके पर था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?