लाइव न्यूज़ :

चार साल की बच्ची के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया बलात्कार, बिस्किट देने के बहाने अपने घर ले गया...

By भाषा | Updated: September 11, 2022 18:40 IST

उत्तर प्रदेशः बच्ची अपने दरवाजे के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी युवक उसे बिस्किट देने के बहाने अपने घर ले गया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी युवक अखिलेश पासी (21) को कस्बे से ही गिरफ्तार कर लिया गया।बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है।

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में चार साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मऊ कस्बे के एक मुहल्ले में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी युवक अखिलेश पासी (21) को कस्बे से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को बच्ची अपने दरवाजे के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी युवक उसे बिस्किट देने के बहाने अपने घर ले गया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है।

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपी हिरासत में

लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी क्षेत्र में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से उसी के गांव के पांच लड़कों ने कथित रूप से मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि लड़की ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसके भाई की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि लड़की ने मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में चार आरोपियों की पहचान की है। सभी उसकी जान-पहचान के हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मुंबई में नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

दक्षिण मुंबई स्थित एक स्कूल परिसर में नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसका यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने स्कूल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मामला प्रकाश में तब आया जब 15 साल की छात्रा के माता-पिता ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा और गामदेवी स्थित स्कूल से संपर्क किया जहां वह पढ़ती है।

अधिकारी ने कहा कि पांच सितंबर को स्कूल के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने लड़की को अकेला पाकर गलत तरीके से कथित तौर पर स्पर्श किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद से 28 वर्षीय आरोपी स्कूल नहीं आया। उन्होंने कहा कि स्कूल ने इस संबंध में गामदेवी पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने स्कूल परिसर में कथित तौर पर कई बार छात्रा को परेशान किया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने छात्रा के मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल भी किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और अदालत में पेश किया। उन्होंने बताया कि अदालत ने उसे 14 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा