लाइव न्यूज़ :

Chitrakoot Crime News: रेल पटरी पर युवक का कटा शव बरामद, सीसीटीवी फुटेज में खुलासा, शाम सात बजे थाने के अंदर ले गई पुलिस और सात बजकर नौ मिनट पर भागता दिखाई दिया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2024 10:58 IST

Chitrakoot Crime News: चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि रविवार देर रात मानिकपुर क्षेत्र में रेल पटरी पर एक युवक का कटा हुआ शव बरामद किया गया था और उसकी शिनाख्त अंशु (27) के रूप में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक की मौत से पहले पुलिस उसे अपने साथ मानिकपुर थाने लाई थी।युवक सात बजकर नौ मिनट पर बड़ी तेजी से थाने के अंदर-बाहर भागता दिखाई दिया। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक थाने से भाग गया था।

Chitrakoot Crime News: बांदा से सटे चित्रकूट जिले के मानिकपुर क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेल पटरी पर पाए जाने के मामले में एक थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि रविवार देर रात मानिकपुर क्षेत्र में रेल पटरी पर एक युवक का कटा हुआ शव बरामद किया गया था और उसकी शिनाख्त अंशु (27) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि यह भी पुष्टि हुई कि इस युवक की मौत से पहले पुलिस उसे अपने साथ मानिकपुर थाने लाई थी।

उन्होंने बताया कि मानिकपुर थाने में लगे सीसीटीवी के फुटेज से पता लगा है कि थाने की पुलिस एक युवक को ई-रिक्शा से उतार कर रविवार शाम सात बजे थाने के अंदर ले गई और वही युवक सात बजकर नौ मिनट पर बड़ी तेजी से थाने के अंदर-बाहर भागता दिखाई दिया। सिंह ने बताया कि पुलिस इस युवक को मोहर्रम के जुलूस के दौरान शराब पीकर रेलवे स्टेशन के पास कथित तौर पर उत्पात मचाने के कारण थाने लायी थी। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक थाने से भाग गया था।

उन्होंने बताया कि उसके भागने के बाद पुलिस ने युवक की खोजबीन नहीं की और इसी लापरवाही की वजह से थाना प्रभारी विनोद शुक्ला, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, कांस्टेबल प्रमोद पासवान और अंकित राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबित पुलिस कर्मियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली