लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में कच्ची शराब पीने से 4 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर, उपनिरीक्षक और सिपाही निलंबित

By भाषा | Updated: March 21, 2021 15:20 IST

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के खोपा गांव में कच्ची शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर रूप से बीमार चार लोगों को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया था।अब तक शराब पीने से चार लोगों की मौत हो चुकी है।गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान को गंभीर हालत में राजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चित्रकूटः चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के खोपा गांव में रविवार को कथित मिलावटी शराब पीने से चार ग्रामीणों की मौत हो गयी और तीन की हालत गंभीर है।

इस मामले में एक उपनिरीक्षक और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र (बांदा) के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायण ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद रविवार को बताया कि खोपा गांव में शराब पीने से एक ग्रामीण की मौत शनिवार की शाम हो गयी थी, जबकि एक व्यक्ति ने रविवार सुबह राजापुर की निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से बीमार चार लोगों को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया था, जहां रास्ते में दो और लोगों की मौत हो गयी है। अब तक शराब पीने से चार लोगों की मौत हो चुकी है। आईजी ने बताया कि दो लोगों का अभी प्रयागराज में इलाज चल रहा है, साथ ही गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान को गंभीर हालत में राजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि सभी लोगों ने शनिवार को गांव में बिक रही देशी शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। सत्यनारायण ने बताया कि गांव में शराब का ठेका नहीं है, लेकिन 15 किलोमीटर दूर के सरकारी ठेके से शराब खरीदकर गांव में बेचे जाने की बात सामने आई है।

 इसलिए गांव में शराब बेचने वाले को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीट के एक उपनिरीक्षक (एसआई) और एक सिपाही को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाही की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा