लाइव न्यूज़ :

चीनी ऐप के खिलाफ धनशोधन की जांच शुरू, अंशकालिक नौकरी के बहाने युवाओं के साथ धोखाधड़ी, 5.85 करोड़ जब्त, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2022 19:26 IST

संघीय एजेंसी ने सोमवार को कहा उसने बेंगलुरु में कम से कम 12 कंपनी पर छापा मारा, जो ऐप ‘कीपशेयरर’ से संबद्ध हैं और इस कार्रवाई में 5.85 करोड़ रुपये मूल्य का धन जब्त किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी नागरिकों ने एक मोबाइल ऐप के जरिये धोखाधड़ी की, जिसका नाम कीपशेयरर है।लोगों को अंशकालिक नौकरी देने का वादा किया था और उनसे धन एकत्र किया। ऐप को ‘प्ले स्टोर’ से हटा लिया गया।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंशकालिक नौकरी उपलब्ध कराने के बहाने युवाओं के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने को लेकर चीन नियंत्रित एक मोबाइल ऐप के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। अंशकालिक नौकरी के तहत सोशल मीडिया मंचों पर ‘सेलिब्रिटी’ के वीडियो ‘अपलोड’ करना और उन्हें ‘लाइक’ करना शामिल था।

 

 

संघीय एजेंसी ने सोमवार को कहा उसने बेंगलुरु में कम से कम 12 कंपनी पर छापा मारा, जो ऐप ‘कीपशेयरर’ से संबद्ध हैं और इस कार्रवाई में 5.85 करोड़ रुपये मूल्य का धन जब्त किया गया। ईडी ने एक बयान में कहा कि जांच में यह पाया गया कि भोले-भाले लोगों, खासतौर पर युवाओं के साथ कुछ चीनी नागरिकों ने एक मोबाइल ऐप के जरिये धोखाधड़ी की, जिसका नाम कीपशेयरर है।

दरअसल, उन्होंने लोगों को अंशकालिक नौकरी देने का वादा किया था और उनसे धन एकत्र किया। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि चीनियों द्वारा स्थापित कंपनियों ने यहां कई भारतीयों की भर्ती निदेशक, अनुवादक, मानव संसाधन प्रबंधक और टेली-कॉलर के रूप में की। इसने कहा, ‘‘उन्होंने भारतीयों के दस्तावेज हासिल किए और बैंक खाते खोले।

आरोपी चीनी नागरिकों ने ऐप विकसित किया और व्हाट्सऐप तथा टेलीग्राम के जरिये इसका विज्ञापन देना शुरू किया।’’ ईडी ने कहा, ‘‘यह ऐप एक निवेश ऐप से जुड़ा हुआ था और पहले ऐप पर पंजीकरण के जरिये उन्होंने युवाओं से पैसे एकत्र किए।’’

आरोपियों ने इस ऐप के जरिये निवेश के नाम पर भी लोगों से धन एकत्र किया, जबकि युवाओं को सेलिब्रिटी के वीडियो ‘लाइक’ करने तथा उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का काम दिया गया। एजेंसी ने दावा किया, ‘‘काम पूरा होने पर, वे प्रति वीडियो 20 रुपये उनके कीपशेयरर वालेट में जमा कर देते थे। कुछ समय तक पैसा जमा किया गया लेकिन बाद में ऐप को ‘प्ले स्टोर’ से हटा लिया गया।

इस तरह लोगों के साथ उनके निवेश को लेकर धोखाधड़ी की गई।’’ एजेंसी ने कहा कि इस घोटाले के जरिये एकत्र किये गये धन का हेरफेर बेंगलुरु की कुछ कंपनी के खातों के जरिये किया गया और फिर इन्हें क्रिप्टो करेंसी में तब्दील कर चीन स्थित क्रिप्टो एक्सचेंज में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने एक आरोपपत्र में कहा था कि 92 आरोपियों में से छह चीनी नागरिक जबकि एक ताइवानी नागरिक है, जो पूरे घोटाले को नियंत्रित कर रहे थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीचीनप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा